Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में हड़कंप, 2 प्रधानाध्यापक सहित 52 शिक्षकों की नौकरी खतरे में, जाएंगे जेल!

December 6, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मिले डेढ़ दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाने का मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है। वर्षों से दबे इस मुद्दे पर अब विभाग की नींद खुल गई है, क्योंकि मामला सीधे कोर्ट तक पहुंच चुका है। विभाग ने माना है कि कई शिक्षकों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की, जिसके बाद अब 52 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026

हकदारों के अधिकारों पर डाका

शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन दिव्यांग आरक्षण के दुरुपयोग का यह प्रकरण सबसे गंभीर माना जा रहा है। विभागीय जांच में कई प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने असल में दिव्यांग न होते हुए भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाकर नियुक्ति प्राप्त की।

दिव्यांग जन पहुंचे कोर्ट, उसके बाद जागा विभाग

मामला तब खुला जब वास्तविक दिव्यांग जन इस धोखाधड़ी की शिकायत लेकर न्यायालय पहुंचे। न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन ने शिक्षा विभाग से उन सभी शिक्षकों की सूची मांगी जिनके प्रमाण पत्र पहले ही संदिग्ध पाए गए थे। इसके बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए 52 शिक्षकों को 15 दिन में जवाब देने के नोटिस जारी कर दिए।

2 साल से कार्रवाई की मांग के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर दिव्यांग संगठनों ने भी नाराजगी जताई है।

मेडिकल बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मेडिकल बोर्ड ने संदिग्ध मामलों में प्रमाण पत्र जारी कैसे कर दिए? विभागीय जांच में प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हुए हैं, लेकिन मेडिकल बोर्ड की जवाबदेही अब भी तय नहीं हो पाई है।

शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी ‘दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा’

विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का लाभ उठाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि

निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित हो चुकी है।

यह समिति केस-टू-केस आधार पर सभी प्रमाण पत्रों की गहन जांच करेगी।

रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में कुल 52 शिक्षक शामिल हैं, जिसमें

2 प्रधानाध्यापक

21 प्रवक्ता

29 सहायक अध्यापक शिक्षक शामिल हैं।

इनमें से 20 प्रवक्ता और 9 सहायक अध्यापक अपना जवाब विभाग को सौंप चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए कि यह जांच केवल इन 52 शिक्षकों तक सीमित नहीं रहेगी; विभाग अन्य कार्मिकों के प्रमाण पत्रों की भी पृथक जांच करेगा।

 

“दिव्यांगता प्रमाण पत्र का गलत लाभ उठाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Previous Post

सराहनीय : आंदोलनकारी संजय पाण्डे की मेहनत लाई रंग गोविंद पंत जिला चिकित्सालय मे नवनिर्माण

Next Post

क्राइम : संपत्ति के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बताया आत्महत्या

Next Post
क्राइम : संपत्ति के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बताया आत्महत्या

क्राइम : संपत्ति के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बताया आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पत्नी ने लगाए पुलिस पर आरोप

बड़ी खबर : जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पत्नी ने लगाए पुलिस पर आरोप

2 years ago
हड़कंप : हरक सिंह की घेराबंदी तेज, ईडी ने मंगाए अब ‘कैंपा’ से जुड़े दस्तावेज

हड़कंप : हरक सिंह की घेराबंदी तेज, ईडी ने मंगाए अब ‘कैंपा’ से जुड़े दस्तावेज

2 years ago
ब्रेकिंग : इस महीने गैरसैंण में आयोजित होगा विधानसभा सत्र, जानिए तारीख…

ब्रेकिंग : इस महीने गैरसैंण में आयोजित होगा विधानसभा सत्र, जानिए तारीख…

2 years ago
बड़ी खबर : टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड धंसने का शासन ने लिया सख्त संज्ञान, 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

बड़ी खबर : टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड धंसने का शासन ने लिया सख्त संज्ञान, 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

2 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.