Friday, November 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

पंचायत उपचुनाव ब्रेकिंग : जखोली बजीरा जिला पंचायत सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, चुनाव हुआ रोचक

November 15, 2025
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली की बजीरा लस्या वार्ड 8 सीट पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्या विमला बुटोला के आकस्मिक निधन के बाद इस सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत सदस्यों के 18 वार्ड हैं। अकेले बजीरा-लस्या वार्ड 8 में लगभग 12 हजार मतदाता हैं।

Related posts

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026
बड़ी खबर : मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

बड़ी खबर : मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

November 3, 2026

ओबीसी आरक्षित इस सीट पर भाजपा ने पिछले आम पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी से महज 39 मतों से हारी नीता बुटोला पर पुनः दांव खेला है, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नीलम बुटोला नए चेहरे के तौर पर पहली बार मैदान में उतरी हैं। पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर श्वेता घिल्डियाल तीसरे नंबर पर रही थी, लेकिन उनको हाल ही में शिक्षिका के पद पर बागेश्वर जिले में नियुक्ति मिल चुकी है, जिस कारण वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
ऐसे में जिला पंचायत उपचुनाव भाजपा के लिए भी बड़ी चुनौती है। क्योंकि पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीता बुटोला निर्दलीय प्रत्याशी विमला बुटोला से महज 39 मतों से हारी हैं। जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी की घर-घर में पकड़ है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी को दिवंगत जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला के कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलते दिख रहा है।

अगर कांग्रेस प्रत्याशी भी जीतती तो भी होते उप चुनाव

बजीरा वार्ड 8 से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता विजयी भी होती तो भी उनका इस्तीफा देना तय था, क्योंकि शिक्षा विभाग में उनकी सरकारी नौकरी लग गई।
ऐसे में अपने करियर को देखते हुए उनका इस्तीफा तय था।

बहरहाल इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस में घमासान मचा है। दोनों ही प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ताज किसके सर सजता है।
आगामी 20 नवंबर को मतदान और 22 नवंबर को मतगणना होनी है, उसी दिन इन दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Previous Post

ब्रेकिंग : पुलिस स्टेशन में धमाका, 7 की मौत 30 से अधिक घायल

Next Post

एसएसपी मंजूनाथ की बड़ी कार्रवाई : पत्नी और बुजुर्ग पिता के हत्यारोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Next Post
एसएसपी मंजूनाथ की बड़ी कार्रवाई : पत्नी और बुजुर्ग पिता के हत्यारोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी

एसएसपी मंजूनाथ की बड़ी कार्रवाई : पत्नी और बुजुर्ग पिता के हत्यारोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा, पांच की मौत अन्य पांच गंभीर घायल

दुखद : शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा, पांच की मौत अन्य पांच गंभीर घायल

2 years ago
दुखद : यहां बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत

दुखद : यहां बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत

6 months ago
बड़ी खबर : मसूरी नगर पालिका सहित उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

बड़ी खबर : मसूरी नगर पालिका सहित उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

5 months ago
बड़ी खबर: अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलन्द वन दरोगा को जान से मारने की धमकी

बड़ी खबर: अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलन्द वन दरोगा को जान से मारने की धमकी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी
  • दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता
  • (no title)

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी

सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी

November 6, 2026
दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता

दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता

November 5, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.