Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बिहार चुनाव : 16 मंत्रियों की नाक का सवाल, पढ़िए खास रिपोर्ट

November 6, 2025
in Uncategorized
0
बिहार चुनाव : 16 मंत्रियों की नाक का सवाल, पढ़िए खास रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण की गुरूवार को वोटिंग समाप्त हो गई। इस चरण में 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई हैं। हर सीट पर समीकरण जातीय, राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से जुड़े हैं।

Related posts

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026

आइए जानते हैं किन-किन सीटों पर सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों को कड़ी चुनौती मिल रही है

सोनवर्षा (सहरसा)
जदयू के रत्नेश सदा के सामने कांग्रेस की सरिता देवी मैदान में हैं। जनसुराज ने इस आरक्षित सीट पर रिटायर्ड टीचर सत्येन्द्र हाजरा को उतारा है। त्रिकोणीय मुकाबला यहां वोटों का गणित बिगाड़ सकता है।

दरभंगा सदर
भाजपा के मंत्री संजय सरावगी को इस बार भी कड़ी चुनौती मिल रही है। उनके सामने वीआईपी के उमेश सहनी, जनसुराज के आरके मिश्रा और प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी हैं। यहां अंदरूनी असंतोष भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

जाले (दरभंगा)
भाजपा के जिवेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के ऋषि मिश्रा मैदान में हैं। पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार रहे मशकूर अहमद रहमानी इस बार निर्दलीय हैं। मुस्लिम वोटरों का रुख तय करेगा कि बाजी किसके हाथ जाएगी।

कुढ़नी (मुजफ्फरपुर)
भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के सामने राजद के बबलू कुशवाहा और जनसुराज के मोहम्मद अली इरफान हैं। तीनों उम्मीदवार अलग-अलग वर्गों पर पकड़ बनाए हुए हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

साहेबगंज (मुजफ्फरपुर)
भाजपा के राजू कुमार सिंह को राजद के पृथ्वी राय से सीधी टक्कर मिल रही है। जनसुराज ने यहां राजपूत समुदाय से हरिकिशोर सिंह को उतारकर जातीय समीकरण को और पेचीदा बना दिया है।

सीवान
भाजपा के मंगल पांडेय के सामने राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी हैं। जनसुराज ने मुस्लिम समाज के इंतक़ाब अहमद को उतारा है, जिससे वोटों का बिखराव तय माना जा रहा है।

लखीसराय
यहां भाजपा के दिग्गज विजय कुमार सिन्हा का मुकाबला कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीष से है। जनसुराज ने भूमिहार समाज से शिक्षाविद् सूरज कुमार को टिकट देकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

तारापुर (मुंगेर)
भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ राजद ने अरुण साह को उतारा है। जनसुराज ने डॉक्टर संतोष सिंह को मैदान में उतारकर भाजपा के कोर वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश की है।

भोरे (गोपालगंज)
जदयू के सुनील कुमार के सामने भाकपा माले के धनंजय पासवान हैं। वहीं जनसुराज की प्रीति किन्नर इस सीट को चर्चा में ले आई हैं।

अमनौर (सारण)
भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू से राजद के सुनील राय टक्कर ले रहे हैं। जनसुराज ने भूमिहार वर्ग से राहुल सिंह को मैदान में उतारा है, जिससे त्रिकोणीय स्थिति बनी हुई है।

कल्याणपुर (समस्तीपुर)
जदयू के महेश्वर हजारी के सामने भाकपा माले के रंजीत राम और जनसुराज के राम बालक पासवान हैं। तीनों दल अलग-अलग वर्गों को साधने में जुटे हैं।

सरायरंजन (समस्तीपुर)
विजय कुमार चौधरी (जदयू) को राजद के अरविंद सहनी चुनौती दे रहे हैं। ब्राह्मण वोटरों को आकर्षित करने के लिए जनसुराज ने सज्जन मिश्रा को मैदान में उतारा है।

बछवाड़ा (बेगूसराय)
भाजपा के सुरेंद्र मेहता के सामने भाकपा के अवधेश राय हैं, जबकि जनसुराज ने भूमिहार समाज के रामोद कुंवर को प्रत्याशी बनाया है।

बिहारशरीफ (नालंदा)
भाजपा के डॉ. सुनील कुमार को भाकपा के शिव कुमार यादव और जनसुराज के दिनेश कुमार से टक्कर मिल रही है।

नालंदा
जदयू के श्रवण कुमार के सामने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार (छोटे मुखिया) हैं। जनसुराज ने कुमारी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारकर महिला उम्मीदवारों में उत्साह भर दिया है।

बांकीपुर (पटना)
भाजपा के नितिन नवीन का सामना राजद की रेखा गुप्ता से है, जबकि जनसुराज ने भूमिहार वर्ग की वंदना कुमारी को टिकट देकर भाजपा के वोट बैंक पर सीधा वार किया है।

पहले चरण की वोटिंग के साथ ही बिहार की सियासत ने रफ्तार पकड़ ली है। सत्ता के 16 चेहरों की परीक्षा आज ईवीएम में बंद हो चुकी है। अब 2025 के नतीजे ही बताएंगे, जनता के मन में कौन बसता है, और कौन जनता की उम्मीदों से बाहर हो गया।

Previous Post

देहरादून : सीएम धामी ने किया ‘प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन’ का शुभारंभ

Next Post

सीएम धामी ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 50 लाख की राशि देने का किया ऐलान, जानिए कौन है स्नेहा राणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : इन जिलों में आज भी बिगड़ रहेगा मौसम का हाल, जानिए 10 और 11 मई का पूर्वानुमान

3 months ago
रुद्रप्रयाग: TET अनिवार्यता और OPS को लेकर शिक्षकों का तहसील पर धरना, डीएम को दिया ज्ञापन

रुद्रप्रयाग: TET अनिवार्यता और OPS को लेकर शिक्षकों का तहसील पर धरना, डीएम को दिया ज्ञापन

1 month ago
बड़ी खबर : प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

बड़ी खबर : प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

1 year ago
ब्रेकिंग : ऊर्जा निगम को जोर का झटका, बदले गए तीनों एमडी

बड़ी खबर : यहां मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 23 की धनराशि रोकी 11 का पीएम पोषण योजना बंद

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.