Saturday, May 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

देहरादून :ऊर्जा भवन पर गरजी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, दी कड़ी चेतावनी

October 30, 2025
in Uncategorized
0
देहरादून :ऊर्जा भवन पर गरजी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, दी कड़ी चेतावनी
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई बिजली रीडिंग एवं अन्य संबंधित परेशानियों के समाधान हेतु देहरादून के उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन पर बड़ा प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की मौके पर पार्टी के प्रदर्शन कार्यों से मिलने पहुंचे मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता डीएस पंवार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना और उनके परिवार निस्तारण का आश्वासन भी दिया राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर स्मार्ट मीटर को लेकर यूपीसीएल कोई ठोस निर्णय नहीं देता है तो मुख्यालय पर और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा

Related posts

देखें वीडियो : युवती प्रधान वीरा रावत द्वारा बुजुर्ग से पांव पकड़कर माफी मांगने के बाद प्रधान हुई ट्रोल तो आया यह जवाब

देखें वीडियो : युवती प्रधान वीरा रावत द्वारा बुजुर्ग से पांव पकड़कर माफी मांगने के बाद प्रधान हुई ट्रोल तो आया यह जवाब

May 16, 2026
अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेम की चुपके से शादी करने पर प्रेमिका ने काटा हंगामा, वापस लौटी बारात

अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेम की चुपके से शादी करने पर प्रेमिका ने काटा हंगामा, वापस लौटी बारात

May 16, 2026

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने ने वार्ता करने के लिए आए यूपीसीएल के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को सामान्य से कई गुना अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं।
नवीन पंत ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। वर्तमान में, उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों के स्थापना एवं संचालन से जुड़ी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जो लाखों बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित कर रही हैं।
संजीव घिल्ड़ियाल ने कहा कि ऊर्जा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को अचानक भारी बिलों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान एकता मंच के प्रवीण सिंह ने आक्रोश जताया कि विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां उपभोक्ता पारदर्शिता एवं सटीक बिलिंग की मांग कर रहे हैं।
वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल ने कहा कि ये समस्याएं न केवल उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को बढ़ा रही हैं, बल्कि राज्य सरकार की ‘स्मार्ट’ ऊर्जा नीति की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगा रही हैं।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि
सभी प्रभावित उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों की तत्काल एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए, तथा दोषपूर्ण मीटरों को तुरंत बदल दिया जाए।
बढ़ी हुई रीडिंग वाले बिलों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए तथा अतिरिक्त राशि का समायोजन/वापसी सुनिश्चित की जाए।
मीटर स्थापना से पूर्व सभी उपभोक्ताओं को लिखित सूचना एवं सहमति अनिवार्य की जाए।
शिकायत निवारण हेतु एक विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए, जो 15 दिनों के अंदर सभी शिकायतों का समाधान करे।
उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए, तथा स्मार्ट मीटरों की सटीकता पर प्रमाणित रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि इस ज्ञापन पर शीघ्र संज्ञान लेगा एवं आवश्यक कार्रवाई करेगा। अन्यथा, हमारी पार्टी को मजबूरन आंदोलनरत होना पड़ेगा, जो राज्य के हित में नहीं होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, सुलोचना ईस्टवॉल, योगेश ईष्टवाल ,नवीन पंत, बीपी नौटियाल, सुभाष नौटियाल, संजीव घिल्ड़ियाल। परवीन बालियान, समदर्शी वर्तवाल, मीना थपलियाल, रजनी कुकरेती, रेनू नवानी, शांति चौहान, सुमन रावत, राकेश जदली, रंजना नेगी प्रीतम नेगी, तथा सुमित थपलियाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Previous Post

जखोली किसान मेला : टैक्सी यूनियन की हड़ताल के बावजूद पहुंची हजारों की भीड़, रोहित और संगीता की शानदार प्रस्तुतियां

Next Post

देखें वीडियो : गंगा किनारे महिला यात्रियों के बीच जमकर चले लात घूंसे

Next Post
देखें वीडियो : गंगा किनारे महिला यात्रियों के बीच जमकर चले लात घूंसे

देखें वीडियो : गंगा किनारे महिला यात्रियों के बीच जमकर चले लात घूंसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : यहां गुलदार ने बच्चे पर किया हमला, ताऊ की बहादुरी से बची मासूम की जान

बड़ी खबर : यहां गुलदार ने बच्चे पर किया हमला, ताऊ की बहादुरी से बची मासूम की जान

2 years ago
केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

1 day ago
करतूत: साधू,साधू की हत्या करके पहुंचा पुलिस के पास

करतूत: साधू,साधू की हत्या करके पहुंचा पुलिस के पास

3 years ago
उत्तराखंड : महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों को नहीं मिला चार माह से मानदेय, आजीविका संकट में

उत्तराखंड : महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों को नहीं मिला चार माह से मानदेय, आजीविका संकट में

3 days ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देखें वीडियो : युवती प्रधान वीरा रावत द्वारा बुजुर्ग से पांव पकड़कर माफी मांगने के बाद प्रधान हुई ट्रोल तो आया यह जवाब
  • अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेम की चुपके से शादी करने पर प्रेमिका ने काटा हंगामा, वापस लौटी बारात
  • दुखद : यहां ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देखें वीडियो : युवती प्रधान वीरा रावत द्वारा बुजुर्ग से पांव पकड़कर माफी मांगने के बाद प्रधान हुई ट्रोल तो आया यह जवाब

देखें वीडियो : युवती प्रधान वीरा रावत द्वारा बुजुर्ग से पांव पकड़कर माफी मांगने के बाद प्रधान हुई ट्रोल तो आया यह जवाब

May 16, 2026
अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेम की चुपके से शादी करने पर प्रेमिका ने काटा हंगामा, वापस लौटी बारात

अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेम की चुपके से शादी करने पर प्रेमिका ने काटा हंगामा, वापस लौटी बारात

May 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.