Tuesday, June 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

धोखाधड़ी :एल आई सी के नाम पर करोड़ों करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

June 24, 2023
in अपराध
0
धोखाधड़ी :एल आई सी के नाम पर करोड़ों  करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

ठगी करने वाले रोज नए नए तरीके इजाद करते रहते हैं। ताजा मामला एलआईसी पालिसी के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

       एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि 3 मई 2023 को अनसुया प्रसाद थपलियाल पुत्र स्व. आर पी थपलियाल निवासी कौलागढ रोड राजेन्द्र नगर ने साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर तहरीर दर्ज  कराई,जिसमें पीडित के साथ अज्ञात लोगों ने स्वंय को आईआरडीए विभाग का कर्मचारी बताते हुए शिकायतकर्ता के अनुरोध पर पॉलिसी को केन्सल कराने हेतु प्रोसेसिंग चार्ज की माँग की।  तत्पश्चात अन्य अज्ञात व्यक्तियो ने विभिन्न नम्बरों से सम्पर्क कर स्वंय को एनपीसीआई इंश्योरेन्स कम्पनी, इनकम टैक्स आदि के कर्मचारी बताकर फन्ड वापस दिलाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने विभिन्न चार्ज के नाम पर 43,23,351 रुपये की धनराशि धोखाधडी से हड़पने सम्बन्धी शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी । जांच में पीड़ित के साथ 43,23,351 रुपये की धोखाधड़ी होने की पुष्टि हुई है। एसटीएफ द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, तथा ठगो द्वारा पीडित से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आया कि पीडित की धनराशि दिल्ली में ट्रांसफर की गई  है। इसी को आधार बनाकर टीम को दिल्ली भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से ठगो द्वारा पीडित को जिस नम्बर से कॉल की गयी उक्त मोबाईल नम्बर की जानकारी निकालते हुए व धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि जिस खाते में स्थानान्तरित की गई उसके खाताधारक की जानकारी निकाल कर के  एसटीएफ ने दिल्ली से ठगों को गिरफ्तार कर मुकदमें से सम्बन्धित 6 मोबाईल फोन, आधा दर्जन से अधिक सिम कार्ड, चैक बुक, 2 रजिस्टर जिसमें अपराध में प्रयोग किये जाने वाले खातों का विवरण अंकित है एवं 47,000 रुपये नगद बरामद किये गये। साईबर ठगो द्वारा विभिन्न इश्योरन्स के पालिसी नम्बर एवं व्यक्तिगत जानकारी बताकर पीडित का विश्वास जीता और विभिन्न कारण जैसे पॉलिसी प्रीमियम , मेच्योरिटी रिबेट आदि। लाईफ एश्योरेंस के नाम पर ठगे गए पीड़ित ने अपने प्रथम सूचना विवरण के माध्यम से अवगत कराया कि उन्होंने  बन्द पडी बीमा पॉलिसी चालू कराने व धनराशि वापस कराने हेतु ऑनलाईन सर्च किया था, जिस पर शिकायतकर्ता के साथ अज्ञात अभियुक्तो द्वारा स्वंय को आईआरडीए तथा आईबीएमएस विभाग का कर्मचारी बताते हुए शिकायतकर्ता के अनुरोध पर पॉलिसी को केन्सल कराने हेतु प्रोसेसिंग चार्ज की माँग की, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियो द्वारा विभिन्न नम्बरों से सम्पर्क कर स्वंय को एनपीसीआई इंश्योरेन्स कम्पनी, इनकम टैक्स आदि के कर्मचारी बताकर फन्ड वापस दिलाने की बात करते हुये विभिन्न चार्ज के नाम पर 43,23,351 रुपये की धनराशि धोखाधडी से हड़प ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र बृजनन्दन शर्मा निवासी भडाना मौहल्ला दल्लूपुरा गाँव ईस्ट दिल्ली  बताया।  अजीत कुमार को अम्बाला कैण्ट पुलिस ने 5 करोड़ के इंश्योरेंस ठगी के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया था।

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
Tags: daily Hindi khabreinlatest Uttarakhand Hindi khabreinupdated Uttarakhand Hindi khabreinUttarakhand Hindi khabrein
Previous Post

शर्मनाक : घोड़े को सिगरेट पिलाने वाला गिरफ़्तार

Next Post

बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद

Next Post
बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद

बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : एमडीडीए की अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, वंशीधर तिवारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की बड़ी कार्रवाई, 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

1 month ago
नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश : भारत मंदिर इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर लटक रहे भाजपा कांग्रेस के झंडे, निर्वाचन आयोग सुनपट

नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश : भारत मंदिर इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर लटक रहे भाजपा कांग्रेस के झंडे, निर्वाचन आयोग सुनपट

1 year ago
खुलासा : उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की फर्जी नियुक्ति, कुर्सी पर खतरा

खुलासा : उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की फर्जी नियुक्ति, कुर्सी पर खतरा

2 years ago
फैसला : ‘यू कोट-वी पे’ योजना के तहत सरकार ने डॉक्टरों की दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती , क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

फैसला : ‘यू कोट-वी पे’ योजना के तहत सरकार ने डॉक्टरों की दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती , क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.