Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: रिश्वत लेते पकड़ा गया अपर तहसीलदार का पेशगार, विजलेंस की बड़ी कार्रवाई

May 19, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
रंगदार कोषाधिकारी : 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुड़की: सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर तहसीलदार रुड़की के कार्यालय में तैनात पेशकार रोहित को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान देहरादून सैक्टर की ट्रैप टीम ने स्वतन्त्र गवाहों की मौजूदगी में की।शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बहन की कृषि भूमि से जुड़ा एक मामला तहसीलदार न्यायालय, रुड़की में लंबित था। न्यायालय द्वारा 24 मार्च 2025 को एक पक्षीय आदेश पारित किया गया था। इसके विरुद्ध 21 अप्रैल 2025 को पुनः सुनवाई हेतु एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। आरोप है कि इस पत्रावली पर कार्यवाही कराने के एवज में पेशकार रोहित द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और आज 19 मई को रोहित पुत्र रामपाल सिंह, निवासी मकान संख्या 273, ग्राम कस्बा रुड़की, जनपद हरिद्वार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के आवास सहित अन्य स्थानों पर संपत्ति की जांच-पड़ताल की जा रही है।निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम की इस सफलता पर उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना निःसंकोच होकर टोल फ्री नम्बर 1064 या व्हाट्सएप नम्बर 9456592300 पर सूचना दें।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

बड़ी खबर : मोदी सरकार के खिलाफ लिखने पर इस अखबार के संपादक/संपादक गिरफ्तार

Next Post

दुखद : यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

Next Post
दुखद : यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

दुखद : यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लुटेरी दुल्हन : शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए और गहने लेकर फरार

लुटेरी दुल्हन : शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए और गहने लेकर फरार

8 months ago
आबकारी विभाग की सख्ती : प्रदेश की 60 शराब की दुकानों ने अभी तक नहीं किया 9 करोड़ रुपए अधिभार जमा, 7 फरवरी के बाद होगा बड़ा एक्शन

आबकारी विभाग की सख्ती : प्रदेश की 60 शराब की दुकानों ने अभी तक नहीं किया 9 करोड़ रुपए अधिभार जमा, 7 फरवरी के बाद होगा बड़ा एक्शन

6 months ago
शर्मनाक : वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, सदस्य सचिव के पद से गंवानी पड़ी कुर्सी

शर्मनाक : वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, सदस्य सचिव के पद से गंवानी पड़ी कुर्सी

3 years ago
चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ की सड़कों और दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ की सड़कों और दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.