देहरादून । उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। देहरादून में सुबह से ही मौसम खराब है और धूप नहीं निकली है जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।











