Wednesday, April 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

बड़ी खबर:अदालत ने सुनाई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 5 लोगों को सजा

May 12, 2023
in अपराध
0
बड़ी खबर:अदालत ने सुनाई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 5 लोगों को सजा
Share on FacebookShare on Whatsapp

मामला रुद्रपुर के वर्ष 2007 के चर्चित वाहनों के फर्जीवाड़ा प्रकरण का है, जिसमें अदालत ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और एक मोटर्स के स्वामी समेत पांच दोषियों को पांच साल और 55 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई, जबकि चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। फैसला आते ही पुलिस ने दोषियों का मेडिकल परीक्षण कर जेल भेज दिया है।

 

Related posts

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

क्राइम : चाची ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर दिया जघन्य हत्याकांड को अंजाम

March 25, 2026

सहायक अभियोजन अधिकारी दलीप कुमार ने बताया कि छह सितंबर वर्ष 2007 को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एआरटीओ दफ्तर व फाइनेंस कंपनी से जुड़े कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।ये लोग फर्जी दस्तावेज लगाकर गाड़ियों पर लोन कर खरीददार के साथ साथ फाइनेंस कंपनी को भी चूना लगा रहे हैं। जब एसटीएफ ने तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि नैनीताल रोड स्थित कोरस मोटर्स के स्वामी कपिल अरोड़ा, आवास विकास किच्छा निवासी अनिल शैली उर्फ बॉबी, वार्ड-चार सुनहरी किच्छा निवासी गुरप्रीत सिंह, गांव सैजना निवासी हेमू यादव, बिजनौर निवासी बब्बन, रुद्रपुर रोड किच्छा निवासी पुनीत अग्रवाल शीतल बिहार इज्जतनगर निवासी विक्रम सिंह, गांव सिहौरा बिलासपुर यूपी निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ लाडी फर्जी दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस कंपनियों से गाड़ियों पर लोन करवाते थे और उसके बाद फार्म 21 में फर्जी डिटेल भरकर गाड़ियों को दूसरों को बेच देते थे। फॉर्म 21 कभी गाड़ी खरीदते समय डिबडिबा यूपी निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गुरजीत सिंह पन्नू और हेमू यादव जो दलाल से मिलकर एआरटीओ कार्यालय से सांठगांठ कर कार्यालय से लिखा कर उस मूल नंबर को गायब कर देते थे और नकली फार्म 21  मुहैया करवाते थे। जिससे फार्म का आसानी से पंजीकरण हो जाता था। कागजात में नाम पता होने के कारण फाइनेंस की गई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आसानी से हो जाता था। इसके अलावा दस्तवेजों के आधार पर फाइनेंस की गई गाड़ियों की किश्त फाइनेंस कंपनियों से बंध जाती थी । एसटीएफ ने प्रकरण की जांच करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में सुनवाई के दौरान सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन श्वेता पांडे की अदालत में हुई। प्रकरण में ठोस पैरवी करते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी दलीप कुमार ने अदालत के सामने 14 गवाह पेश किए।

दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने अनिल शैली उर्फ बॉबी, गुरप्रीत सिंह, हेमू यादव, कपिल अरोड़ा, गुरजीत सिंह पन्नू को दोषी करार देते हुए पांच साल की कारावास व 55 हजार रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई। जबकि प्रकरण में बब्बन, पुनीत अग्रवाल, विक्रम सिंह, सिमरनजीत सिंह को दोषमुक्त कर दिया। अदालत का निर्णय आते ही दोषियों को गिरफ्तार कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है।

Tags: exclusive Uttarakhand Hindi newslatest Uttrakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttrakhand Hindi news
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़ :- विजिलेस ने रिश्वत लेते दबोचा एक और लेखपाल …

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़:हाईकोर्ट की सलाह, हिन्दू युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को दें सुरक्षा

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़:हाईकोर्ट की सलाह, हिन्दू युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को दें सुरक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़:हाईकोर्ट की सलाह, हिन्दू युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को दें सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सनसनी: दो बहनों की गोली मारकर हत्या

सनसनी: दो बहनों की गोली मारकर हत्या

3 years ago
शर्मनाक : आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थी को पुलिस ने जड़ा थप्पड़, हुआ बवाल

शर्मनाक : आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थी को पुलिस ने जड़ा थप्पड़, हुआ बवाल

4 months ago
बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

2 weeks ago
शर्मनाक : रिश्तों को तार तार करते हुए भाई बहन ने रक्षाबंधन से पहले भाग कर की शादी

शर्मनाक : रिश्तों को तार तार करते हुए भाई बहन ने रक्षाबंधन से पहले भाग कर की शादी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : अपने ही बेनुगार, क्या करे सरकार
  • बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय
  • रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : ऊर्जा निगम को जोर का झटका, बदले गए तीनों एमडी

गजब : अपने ही बेनुगार, क्या करे सरकार

April 15, 2026
बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.