Friday, October 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home खुलासा

खुलासा : शोपीस बनकर रह गई उत्तराखंड की पहली आर्ट गैलरी ………

September 27, 2023
in खुलासा
0
खुलासा : शोपीस बनकर रह गई उत्तराखंड की पहली आर्ट गैलरी ………
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश के स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने व कला के क्षेत्र में चाह रखने वालों के लिए राज्य की पहली आर्ट गैलरी वर्तमान में शोपीस बनकर रह गई है। घंटाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा कांप्लेक्स स्थित उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय में ना तो कला विशेषज्ञ है और ना ही लेखा-जोखा रखने की बेहतर व्यवस्था। स्थिति यह है कि केवल दो कर्मचारियों के भरोसे कला संग्रहालय काक्ष संचालन किया जा रहा है। हद तो तब हुई जब संस्कृति विभाग की उदासीनता व प्रचार प्रसार ना होने से आठ महीने में मात्र 52 लोग ही यहां आए हैं। हैरानी की बात यह है कि विभागीय अधिकारी भी इसको और बेहतर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

 

Related posts

खींचतान : रावण के पुतले पर सियासत, त्रिवेंद्र के बयान पर घमासान, महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

खींचतान : रावण के पुतले पर सियासत, त्रिवेंद्र के बयान पर घमासान, महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

October 22, 2026
भाजपा को बड़ा झटका : पौड़ी से पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने छोड़ी पार्टी

भाजपा को बड़ा झटका : पौड़ी से पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने छोड़ी पार्टी

October 18, 2026

 एमडीडीए की ओर से निर्मित उत्तरा समकालीन कला संग्राहलय का चार अक्टूबर वर्ष 2017 को

तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकार्पण किया था। इसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया गया। 408 वर्ग मीटर में तकरीबन पौने पांच करोड़ की लागत से बना कला संग्राहलय के भूतल पर संग्रहालय जबकि ऊपरी तल प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रमों के लिए आरक्षित है।

 विशेषज्ञ नही हैं गैलरी में…..

पेटिंग्स व इसके रखरखाव से लेकर प्रदर्शनी के आयोजन का ज्ञान आर्ट एक्सपर्ट को होता है। कैनवास विभिन्न कपड़ों से तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा गैलरी में आने वालों को चित्रकार की पेटिंग के भावों का अर्थ व अन्य जानकारी सामान्य व्यक्ति नहीं दे सकता। लेकिन यहां पर कोई विशेषज्ञ नही हैं। मात्र दो कर्मचारी ही पूरा कार्य देख रहे हैं। इसमें एक रिशेप्सनिस्ट तो दूसरा सहायक कर्मचारी के रूप में है। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि अब तक यहां 15 से 16 कला प्रदर्शनी ही लग पाई हैं।

उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय में उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए 60 से अधिक पेंटिंग शामिल हैं। सेफ्टीपिन से बना झरना, एक लाख सेफ्टीपिन से बना केदारनाथ हेली सेवा का माडल, ढोल, पहाड़ी टोकरी आदि कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। इसके अलावा केदारनाथ आपदा के दंश को दर्शाते घर, आधे झुके बिजली के खंभे व अन्य कलाकृतियां भी यहां हैं। प्रसिद्ध चित्रकार स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस कला संग्रहालय में राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया है। उनकी सोच, लगन व समर्पण की परिणति यह संग्रहालय है।

मंत्री की फटकार के बाद हुई थी सफाई

 22 मार्च को विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय का औचक निरीक्षण कर पेंटिंग के चित्रों व माडल में साफ सफाई ना होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने अधिकारियों को आर्ट गैलरी के लिए बजट के निर्धारण व अनुभवी कलाकारों को शामिल करते हुए कमेटी गठित करने के निर्देश थे। हालांकि अभी तक कमेटी किस हाल में है यह विभागीय अधिकारी भी इससे अनजान हैं। संस्कृति विभाग के निदेशक बीना भट्ट के अनुसार, प्रचार प्रसार की कमी होने से जरूर यहां लोग कम आ रहे हैं, लेकिन सफाई व पेंटिंग के रख रखाव का पूरा ध्यान रखा जाता है। विशेषज्ञ को नियुक्त करने व अधिकाधिक लोग यहां आ सकें इस पर जल्द ही विचार कर कार्य शुरू होगा।

Tags: daily Uttarakhand Hindi samacharlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samachar exclusiveUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

लापरवाही : बैंक के लॉकर में रखे नोट चट कर गए दीमक……

Next Post

वारदात : सेंघ लगाकर ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ का सोना और हीरे उडाए……

Next Post
वारदात : सेंघ लगाकर ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ का सोना और हीरे उडाए……

वारदात : सेंघ लगाकर ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ का सोना और हीरे उडाए……

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जालसाजी : सुंदर लड़कियों की Instagram से चुराई फोटो, कॉल गर्ल बताकर 800 लोगों से लूट लिए करोड़ों

जालसाजी : सुंदर लड़कियों की Instagram से चुराई फोटो, कॉल गर्ल बताकर 800 लोगों से लूट लिए करोड़ों

3 years ago
दुखद : यहां दो सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दुखद : यहां दो सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

5 months ago
निकाय चुनाव ऋषिकेश : रेहा ध्यानी के समर्थन में उतरे 90 वर्षीय बुजुर्ग

निकाय चुनाव ऋषिकेश : रेहा ध्यानी के समर्थन में उतरे 90 वर्षीय बुजुर्ग

2 years ago
वहशीपन : महाकाल की नगरी में मानवता हुई शर्मसार

वहशीपन : महाकाल की नगरी में मानवता हुई शर्मसार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : महिला जज को सुनसान गली में ले गया कैब ड्राइवर, अपहरण की कोशिश का आरोप, डालनवाला पुलिस ने दबोचा
  • बड़ी खबर : ऋषिकेश को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, बोले विकास के बीच अपनी आत्मा न खोए शहर
  • खुलासा : सत्ता के नशे में नियमों की अनदेखी, बिना नक्शा पास कराए मंत्री रेखा आर्य ने बना डाला 12 हजार वर्ग मीटर में फार्म हाउस

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देहरादून : महिला जज को सुनसान गली में ले गया कैब ड्राइवर, अपहरण की कोशिश का आरोप, डालनवाला पुलिस ने दबोचा

देहरादून : महिला जज को सुनसान गली में ले गया कैब ड्राइवर, अपहरण की कोशिश का आरोप, डालनवाला पुलिस ने दबोचा

October 23, 2026
बड़ी खबर : ऋषिकेश को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, बोले विकास के बीच अपनी आत्मा न खोए शहर

बड़ी खबर : ऋषिकेश को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, बोले विकास के बीच अपनी आत्मा न खोए शहर

October 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.