Tuesday, April 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

खुलासा : पुलिस ने मसूरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए भाई-बहन को किया गिरफ्तार

September 13, 2023
in अपराध
0
खुलासा : पुलिस ने मसूरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए भाई-बहन को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

क्राइम : चाची ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर दिया जघन्य हत्याकांड को अंजाम

March 25, 2026

कुछ दिन पूर्व मसूरी के होटल में युवक की गला रेतकर की गयी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से मृतक की कार व हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवक की हत्या प्रेम में धोखा दिये जाने को लेकर युवक की थीं। SSP/DIG दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 10 सितम्बर को मसूरी के एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति के गला रेत कर हत्या किये जाने की सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया था। जांच के दौरान पाया गया था कि होटल में मृतक युवक ने अपनी ही आईडी पर कमरा लिया गया था और उसके साथ एक लड़का और एक लड़की भी आये थे। मृतक की पहचान कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रुप में हुयी थी। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इतला दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि 9 सितम्बर को मृतक के साथ कार में एक लड़का व लड़की भी आये थे। लेकिन 10 सितम्बर को सुबह केवल लड़का और लड़की ही कार से वापस गये थे। जब मृतक के परिजनों को CCTV  की फुटेज दिखायी तो उन्होंने बताया कि लड़की दिल्ली निवासी कुदरत है। जिसके आधार पर पुलिस दबिश देने दिल्ली पहुंची तो पता चला कि कुदरत अपने भाई अब्दुल्ला के साथ फरार हो गयी है। पुलिस ने उनकी तलाश जोरशोर से शुरू कर दी। जिसके चलते आज सुबह एक सूचना के बाद हरिद्वार से  दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या करने में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी कुदरत ने बताया कि अब्दुल्ला मेरा सगा भाई है। कपिल चौधरी जो न्यू आदर्श नगर,रूड़की का रहने वाला है मुझे करीब दो साल पहले दिल्ली के करोलबाग मार्केट में पहली बार मोबाईल की दुकान में मिला था। जहां से हमारी बातचीत शुरू हुई और हम एक दूसरे को पसंद करने लगे। कपिल अक्सर दिल्ली आकर मुझसे मिलता था। कपिल ने मुझसे शादी करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था। जिस बात से मैं और मेरा छोटा भाई अब्दुल्ला नाराज थे और हमने उसको ठिकाने लगाने की ठान ली थी। इसी योजना के तहत हम हरिद्वार पहुंचे और कपिल के साथ मसूरी आ गये। जहां होटल में हमने उसकी सोते समय हत्या कर दी और हम उसकी कार लेकर फरार हो गये। आज हम उसकी कार ले जाने के लिए ही हरिद्वार वापस आये थे, पर पुलिस ने हमे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Tags: daily Uttarakhand crime newslatest Uttarakhand crime newsupdated Uttarakhand crime newsUttarakhand crime news
Previous Post

नियुक्ति : – 1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

Next Post

मौसम अपडेट : मौसम विभाग की आज भारी बारिश की चेतावनी जानिए पूरी खबर……..

Next Post
मौसम अपडेट : मौसम विभाग की आज भारी बारिश की चेतावनी जानिए पूरी खबर……..

मौसम अपडेट : मौसम विभाग की आज भारी बारिश की चेतावनी जानिए पूरी खबर……..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वाह रे गणेश जोशी : रातों-रात उजाड़ दी हरी-भरी बगिया, उद्यान घोटाले से भी नीयत नहीं भरी

वाह रे गणेश जोशी : रातों-रात उजाड़ दी हरी-भरी बगिया, उद्यान घोटाले से भी नीयत नहीं भरी

8 months ago
बड़ी खबर: सरकार के बनाए नए नियम के अनुसार महिलाएं नहीं बेच पाएंगी अपनी पुरानी गोल्ड ज्वेलरी

बड़ी खबर: सरकार के बनाए नए नियम के अनुसार महिलाएं नहीं बेच पाएंगी अपनी पुरानी गोल्ड ज्वेलरी

3 years ago
ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर चकनाचूर, देखें वीडियो

ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर चकनाचूर, देखें वीडियो

2 years ago
हादसा (दुःखद) –  यूटिलिटि के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

हादसा (दुःखद) – यूटिलिटि के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय
  • रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद
  • दुखद : नहीं रही गायिका आशा भोसले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

April 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.