Wednesday, October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

फर्जीवाड़ा : सिंचाई विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर सीबीआई ने कसी नकेल, पढिए पूरी खबर…..

November 10, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
फर्जीवाड़ा : सिंचाई विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर सीबीआई ने कसी नकेल, पढिए पूरी खबर…..
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीबीआई द्वारा हरिद्वार में करोड रुपए के पार्किंग घोटाले में सिंचाई विभाग के अभियंताओं और ठेकेदारों पर कार्यवाही करते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता एस एल कुड़ियाल, अधिशासी अभियंता अतर सिंह बिष्ट, उप राजस्व अधिकारी एन एस कुंडरा, ठेकेदार अजय कुमार,अरुण कुमार और व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिकि  रिपोर्ट में सीबीआई द्वारा अज्ञात आरोपियों को पब्लिक सर्वेंट के नाम से संबोधित किया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के देहरादून, हरिद्वार के कार्यालयों, निवास स्थान व अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सबूत इकट्ठे की है। सीबीआई की इस कार्रवाई से घपले में जुड़े हुए बड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्किंग घोटाले की आंच विभाग के कई उच्च अधिकारियों को भी शिकंजे में ले सकती है। 

 

Related posts

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026

हरिद्वार में पंतद्वीप पार्किंग घोटाले का यह मामला दो सगे भाइयों (अजय कुमार व अरुण कुमार) की कंपनी रिद्धिम एसोसिएट्स को नियमों के विपरीत लाभ पहुंचाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि, कोरोनाकाल में पार्किंग का जिम्मा संभाल रही कंपनी को सिर्फ उस समय तक के लिए एक्सटेंशन दिया गया था, जितने दिन पार्किंग बंद रही थी।जिसका अनुमोदन भी तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने उच्च स्तर से प्राप्त किया था। हालांकि, इसके बाद अन्य अधिकारियों ने नए टेंडर कराने की जगह उसी ठेकेदार को एक्सटेंशन दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद पार्किंग का क्षेत्रफल भी बढ़ाया गया और शुल्क में भी बढ़ोत्तरी की गई। ताकि कंपनी को अतिरिक्त लाभ मिल सके।

रिद्धिम एसोसिएट्स को मानकों को ताक पर रखकर दिए गए एक्सटेंशन के विरोध में अन्य ठेकेदार हाई कोर्ट चले गए थे। जिसके मद्देनजर हाई कोर्ट ने हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग का टेंडर विस्तार दिए जाने के घपले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट द्वारा विभाग की ओर से कोविडकाल में दिए गए ठेका विस्तार को गलत माना और सभी एक्सटेंशन निरस्त कर दिया गया था। हाई कोर्ट के आदेशानुसार सीबीआई ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

 एफआईआर में जिन दो आरोपितों को अज्ञात में दिखाया गया है, उसमें जल्दी ही नामों का खुलासा हो सकता है, जिसमें एक नाम अधिशासी अभियंता और एक नाम सहायक अभियंता का हो सकता है। यह वही अभियंता बताए जा रहे हैं, जिनकी भूमिका नए पार्किंग के नये टेंडर कराने की जगह दोबारा एक्सटेंशन देने में रही है। सूत्रों के मुताबिक एक महिला अधिकारी भी सीबीआई के रडार में है।

पार्किंग घोटाले में यह बात खुलकर सामने आई है कि रिद्धिम एसोसिएट्स पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहले से ही मेहरबान रहे हैं। उन्होंने नियमों के विरुद्ध जाकर रिद्धिम को पार्किंग का ठेका दिया गया था, उस टेंडर में उच्च बोली 9.15 करोड़ रुपये की शर्मा ट्रेडर्स की थी, जबकि रिद्धिम एसोसिएट्स ने 8.15 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उसके बावजूद भी सरकार को राजस्व का चूना लगाते हुए रिद्धिम एसोसिएट्स को ठेका देने के साथ-साथ यह बात भी सामने आई कि उससे स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं वसूल की गई। पाया गया की स्टांप ड्यूटी में 16.30 लाख व रजिस्ट्रेशन फीस में 25 लाख रुपये का गोलमाल किया गया है।

Tags: daily Uttarakhand corruption newslatest Uttarakhand corruption newsupdated Uttarakhand corruption newsUttarakhand corruption news
Previous Post

समारोह : 23वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति ने किया शहीदों को नमन

Next Post

हौसला अफजाई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा जब तक आप है सीमांए सुरक्षित

Next Post
हौसला अफजाई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा जब तक आप है सीमांए सुरक्षित

हौसला अफजाई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा जब तक आप है सीमांए सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राजनीति : भाजपा में बड़ा फेरबदल, इन नौ नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी

राजनीति : भाजपा में बड़ा फेरबदल, इन नौ नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी

12 months ago
बड़ी खबर : मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को नोटिस जारी और एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, जानिए क्यों?

बड़ी खबर : मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को नोटिस जारी और एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, जानिए क्यों?

2 years ago
बड़ी खबर : भाजपा नेत्री ने लगाया चरित्र हनन, सभासद सहित नौ लोगों पर आरोप

बड़ी खबर : भाजपा नेत्री ने लगाया चरित्र हनन, सभासद सहित नौ लोगों पर आरोप

1 year ago
बड़ी खबर :उत्तराखंड सरकारी कर्मियों के वेतन की अब हर 5 साल में होगी जाँच, रिटायरमेंट से पहले रिकवरी

बड़ी खबर :उत्तराखंड सरकारी कर्मियों के वेतन की अब हर 5 साल में होगी जाँच, रिटायरमेंट से पहले रिकवरी

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल
  • बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.