Sunday, November 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

केजरीवाल का सियासी दांव : दो दिन में देंगे इस्तीफा, सिसोदिया भी पद नहीं संभालेंगे; जानें कौन हो सकता है नया मुख्यमंत्री

September 15, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
केजरीवाल का सियासी दांव : दो दिन में देंगे इस्तीफा, सिसोदिया भी पद नहीं संभालेंगे; जानें कौन हो सकता है नया मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर बाहर आये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा सियासी दांव चला है ।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने उन पर बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में उनकी ईमानदारी का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा और चुनाव तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Related posts

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

November 14, 2026
बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026

रविवार को उन्होंने ऐलान किया है कि वह दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया CM चुना जाएगा। चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर भी वही आरोप हैं, जो मुझ पर हैं। उनका भी यही सोचना है कि वे भी पद पर नहीं रहेंगे, चुनाव जीतने के बाद ही पद संभालेंगे।

मुख्यमंत्री कौन होगा

केजरीवाल ने कहा कि जनता को तय करना है कि केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान। चुनाव के बाद जनता ने चुना तो पद पर बैठूंगा। चुनाव होने तक पार्टी दो-तीन दिन में नया मुख्यमंत्री चुनेगी। आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता है।

केजरीवाल बैठक में भगत सिंह की जेल में लिखी किताब “भगत सिंह की जेल डायरी” लेकर पहुंचे। कहा कि भगत सिंह के खत अंग्रेज बाहर ले जाते थे। मैं जेल में था, मेरी चिट्ठी एलजी तक नहीं पहुंचाई गई। मुझे धमकाया गया कि दोबारा ऐसा ना करूं।”

केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी नॉन भाजपा सीएम से प्रार्थना करता हूं कि अगर PM जेल भेजें तो इस्तीफा मत देना। हम सबको मिलकर लड़ना है। बहुमत से सरकार आई और मुख्यमंत्री इस्तीफा दे दे। इनका फॉर्मूला आम आदमी पार्टी ने फेल कर दिया।
केजरीवाल बोले फरवरी में चुनाव हैं, मैं मांग करता हूं कि चुनाव नवंबर में कराए जाएं। महाराष्ट्र के साथ चुनाव हों। आपका फैसला आने तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा। आम आदमी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा।

केजरीवाल के इस्तीफे के मायने

दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी कि वो CM ऑफिस नहीं जाएंगे और ना ही किसी फाइल पर साइन करेंगे। यानी जेल से बाहर आने और मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पास पावर नहीं रही है। सरकार कैबिनेट भरोसे चलेगी।
साथ ही दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। यानी सरकार के पास चुनाव में सिर्फ 5 महीने ही बचे हैं। इस दौरान सरकारें लोकलुभावन चुनावी फैसले लेती हैं। केजरीवाल कोर्ट की शर्तों में बंधे हैं। जेल से छूटने के बाद केजरीवाल के साथ सहानुभूति है। दो-तीन महीने पहले दिल्ली में चुनाव की मांग कर केजरीवाल इस सहानुभूति को भुनाना चाहेंगे।

Tags: आम आदमी पार्टी
Previous Post

उत्तराखंड : घट रहा राजकोष और बढ़ रहा घाटा

Next Post

बड़ा खुलासा : फर्जी स्थाई निवासी बनकर दून मे अवैध जमीनें कब्जाने में लगा है बरेली का राजकुमार, पुलिस चौकी मे भी तैनात है बतौर कुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : मेयर प्रत्याशी ने खोला मौहल्ला स्वच्छता समिति फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा।

बड़ी खबर : मेयर प्रत्याशी ने खोला मौहल्ला स्वच्छता समिति फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा।

6 months ago

इंतज़ार खत्म : मुख्यमंत्री धामी ने की राज्य मंत्रियों की बंपर सूची जारी

2 years ago
गजब  : जेल मे बंद दुष्कर्म आरोपित बोरा अभी तक बना है दुग्ध संघ  अध्यक्ष । मददगार भी बर्खास्त नही

गजब : जेल मे बंद दुष्कर्म आरोपित बोरा अभी तक बना है दुग्ध संघ अध्यक्ष । मददगार भी बर्खास्त नही

2 years ago
अल्टिमेटम : अधिकारियों को दिया, खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने एक हफ्ते का समय, ये काम काम करने के लिए….…

अल्टिमेटम : अधिकारियों को दिया, खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने एक हफ्ते का समय, ये काम काम करने के लिए….…

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट
  • बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार
  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

November 14, 2026
बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.