Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

भंडाफोड़ : ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग लीडर सहित छह गिरफ्तार, तलाश जारी……

September 20, 2023
in अपराध
0
भंडाफोड़ : ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग लीडर सहित छह गिरफ्तार, तलाश जारी……
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार पुलिस ने ऑप्ररेशन स्माइल के तहत  ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना और एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के सरगना की पत्नी व उसकी मुख्य सहयोगी मौका पाकर फरार हो गई है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नाबालिग बच्चियों को जो सगी बहनें बतायी जा रही है को भी बरामद किया है। इन बच्चियों को प्रोस्टीट्यूशन के धंधे में उतारने की तैयारी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि “ऑपरेशन स्माइल” के तहत पुलिस को संजय नगर टिबडी स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। सूचना पर  संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आज सुबह 2 मासूम नाबालिग बच्चियों जिनकी उम्र क्रमशः 17 व 14 वर्ष है,को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के धंधे में जाने से ठीक पहले बचाते हुए इस गोरखधंधे के मास्टरमाइंड व एक महिला तथा 4 दलालों को दबोचकर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गैंग के लीडर और उसकी पत्नी यहां किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपने साथ 2 नाबालिग लड़कियों को रखा हुआ था। पुलिस द्वारा की गई औचक छापेमारी में पता चला कि दोनों नाबालिग आपस में बहनें हैं और प्रयागराज की रहने वाली है।वह दोनों घर से भागकर दिल्ली आयी थी, जहां मुख्य आरोपी आलोक उन्हें नौकरी का झांसा देकर और अपने साथ टिबड़ी स्थित अपने कमरे पर ले आया। आरोपी दंपत्ति ने लड़कियों को धंधे के लिए तैयार रहने के लिए बोलकर हर रोज दस हजार रुपए देने की बात कही थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आलोक की पत्नी कुछ दलालों से बातचीत कर सौदा फाइनल करने के लिए बाहर गयी हुई है। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए आलोक को साथ लेकर सौदा करने आ रही दूसरी पार्टी की घेराबंदी शुरू की और चंडीघाट पुल के पास से सेंट्रो कार में सवार महिला आरोपी सहित लड़कियों का सौदा करने आए प्रवीण, रामकुमार, अनश व अनवर अंसारी को गिरफतार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब आलोक की फरार पत्नी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गई पूछताछ में प्रारम्भिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आलोक इस गिरोह को समय-समय पर लड़कियां और महिलाएं सप्लाई करता था, जिनको गिरोह सस्ते दाम में खरीद कर आगे महंगे दाम में बेच दिया करता था, या फिर पैसे लेकर उनकी शादी करवा देता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा नाबालिक युवतियों के घर से सम्बन्धित थाने से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि परिजनों की शिकायत पर प्रयागराज में गुमशुदगी दर्ज कर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर बालिकाओं के परिजन भी हरिद्वार आ चुके हैं।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
  •  आलोक पुत्र सुरेश चंद्र शुक्ला निवासी फरुखाबाद
  •  प्रवीण पुत्र जय भगवान निवासी बिजनौर
  •  पूजा पत्नी सतीश सकलानी निवासी थापा गली निकट ग्रीन वैली स्कूल सेलाकुई देहरादून
  •  रामकुमार पुत्र भीम सिंह निवासी गाजियाबाद 
  • अनश पुत्र मेहबूब निवासी बिजनौर व अनवर अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी फरुखाबाद 

आरोपियों के पास से पुलिस को सेंट्रो कार व छह मोबाइल भी बरामद  हुए हैं।

Tags: daily human trafficking newsHuman trafficking newslatest human trafficking newsupdated human trafficking news
Previous Post

शिकंजा : सनवैली स्कूल देहरादून की मनमानी पर डीजी सख्त, लिखा कड़ा पत्र…….

Next Post

जवाब तलब: एक ही व्यक्ति आबकारी आयुक्त और सचिव कैसे हो सकता है……..

Next Post
जवाब तलब: एक ही व्यक्ति आबकारी आयुक्त और सचिव कैसे हो सकता है……..

जवाब तलब: एक ही व्यक्ति आबकारी आयुक्त और सचिव कैसे हो सकता है……..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : राजधानी दून में आज रोड डायवर्जन, जानिए नया रूट

बड़ी खबर : राजधानी दून में आज रोड डायवर्जन, जानिए नया रूट

5 months ago
चार धाम यात्रा : यात्रा शुरू नहीं हुई और 17 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यत्रा:  छुट्टियों पर लगी रोक,चारधाम यात्रा तैयारी में जुटी टिहरी पुलिस

1 year ago
बड़ी खबर: अब आपदाओं की सूचना सायरन सिस्टम के जरिए पहले ही मिल जाएगी

बड़ी खबर: अब आपदाओं की सूचना सायरन सिस्टम के जरिए पहले ही मिल जाएगी

3 years ago
सावधान :  डेंगू का कहर जारी,मरीजों की संख्या बढ़कर 600 पार

सावधान : डेंगू का कहर जारी,मरीजों की संख्या बढ़कर 600 पार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.