Tuesday, May 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

व्यभिचार : तहसीलदार ने भेजा मैसेज आपकी आंखें इतनी नशीली कैसे, बीयर पीती हो क्या…..

September 4, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
व्यभिचार : तहसीलदार ने भेजा मैसेज आपकी आंखें इतनी नशीली कैसे, बीयर पीती हो क्या…..
Share on FacebookShare on Whatsapp

कई बार सरकारी अधिकारियों को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह अपनी मातहत या समक्ष महिला कर्मचारी को अपनी बपौती समझते हैं उनको हथियाने के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें कर बैठे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला राजस्थान के पाली जिले की  रोहट तहसील में तहसीलदार के पद पर कार्यरत बाबू सिंह राजपुरोहित का कारनामा प्रकाश में आया है जिस वजह से उसे निलंबित भी कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहट तहसील में कार्यरत तीन महिला पटवारीयों ने संयुक्त रूप से शिकायत पत्र लिखकर SDM को कहा कि हाल ही में ट्रांसफर होकर आए तहसीलदार बाबू सिंह ने उन लोगों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया है।

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

बाबू सिंह राजपुरोहित, जो की 2 वर्षों में रिटायर होने वाले हैं का ट्रांसफर हाल ही में रोहट हुआ है। महिलाओं ने रोहट SDM भंवरलाल नागल को लिखित शिकायत देते हुए कहा है  कि तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। वह अन्य महिला पटवारियों को भी अलग से बुलाता है और उनके साथ आपत्तिजनक बातें करता है और WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजता है। महिला पटवारी द्वारा शिकायत के साथ WhatsApp मैसेज और कॉल डिटेल भी उपलब्ध कराई गई है। महिला पटवारी ने अपनी शिकायत में कई बातों का जिक्र करते हुए कहा कि तहसीलदार ने उनसे कई बार बात की और अश्लील मैसेज भेजे जैसे  कि ‘मैंने तुम्हें पहले ही दिन सेलेक्ट कर लिया था। जैसे कि वह इंसान नहीं कोई वस्तु हो। महिला पटवारी ने आगे बताया की तहसीलदार ने उनसे कहा कि“मैंने सोचा था कि तुम्हारे साथ मिलकर अच्छा काम करूंगा’, ‘तुम डरते क्यों हो, मुझसे बात क्यों नहीं करते? ‘तुम मुझे अपना दोस्त मानते हो’, ‘इतने उदास क्यों रहते हो?’ मुझे तुम्हारा खिलता हुआ चेहरा पसंद है, ‘तुम जो चाहोगी मैं करूंगा, तुम चाहो तो मैं तुम्हें छुट्टी दे दूंगा, मैं तुम्हारा काम कर दूंगा’.

तुम्हारी आँखें नशीली लगती हैं, क्या तुम बियर पीते हो?

 

 तहसीलदार इतने पर ही नहीं रुका और आगे बढ़कर कई गैरजिम्मेदाराना बातें भी कहीं। तहसीलदार ने कहा, ‘बीयर पीते हो?’, ‘होटल बुक करना हो, कार में घूमना हो या अच्छा खाना खाना हो तो बताओ’, ‘तुम्हारी आंखों में नशा दिखता है, नशा करते हो क्या?’, ‘तुम्हारा पति तुम्हें कैसे रखता है?’ ‘एसीआर मैं तुम्हें अच्छे से भर दूंगा’ और ‘मैं जहां भी पोस्टिंग के लिए जाऊंगा तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा’.

 

महिला पटवारी ने एसडीएम को लिखे गए अपने पत्र कहा कि कि अब मुझे ऑफिस जाने में भी डर लगने लगा है, जिसकी वजह से मैं अपना काम भी ठीक तरह से नहीं कर पा रही हूं। पटवारी ने यह भी बताया कि तहसीलदार उनको बार-बार जोधपुर में मिलने के लिए कहता है और घर चलने के लिए भी बोलता है। इसलिए तहसीलदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

 

 राजस्व परिषद को भी भेजी गई शिकायत 

 

SDM भंवरलाल जनागल ने बताया कि यह पूरा मामला पहले का है जब कुछ महिला पटवारियों ने रोहट तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित के खिलाफ अनुचित बयानबाजी और मैसेज करने की शिकायत की थी। जिनमें से दो महिला पटवारियों ने तो मौखिक तौर पर तहसीलदार के खिलाफ और एक महिला पटवारी ने लिखित शिकायत रूप में की थी। यह शिकायत जिला कलक्टर को भेजी गई जिसे DM ने राजस्व परिषद को भेज दी थी। इस प्रकरण में तुरंत संज्ञान लेते हुए तहसीलदार बाबूसिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

दूसरी तरफ तहसीलदार बाबूसिंह का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने इस बारे में बात करने के लिए महिला पटवारी को बुलाया तो उन्होंने उनका फोन उठाने से भी परहेज किया है।

 

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samachar UttarakhandHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

इन्सानियत के दुश्मन: युवक को बेहोश करके किन्नरों ने काटा उसका गुप्तांग

Next Post

अवसर :सरकारी पदों के लिए अंतिम तिथि 18 सितंबर है जानिए पूरी खबर…….

Next Post
अवसर :सरकारी पदों के लिए अंतिम तिथि 18 सितंबर है जानिए पूरी खबर…….

अवसर :सरकारी पदों के लिए अंतिम तिथि 18 सितंबर है जानिए पूरी खबर…….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : 8 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

गुड न्यूज : 8 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

6 months ago

गुड न्यूज : लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, जल्दी करें 28 फरवरी तक आवेदन और जून में होगी परीक्षा

2 years ago
हेल्थ अपडेट : डेंगू पर लापरवाही कनिष्क को पड़ी भारी, जानिए पूरी खबर……..

हेल्थ अपडेट : डेंगू पर लापरवाही कनिष्क को पड़ी भारी, जानिए पूरी खबर……..

3 years ago
दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : पहाड़ों में बड़ा तापमान तो हरिद्वार में 40 डिग्री सेल्सियस, भीषण गर्मी का हाई अलर्ट जारी
  • चारधाम यात्रा : काली फिल्म लगाकर चलना पड़ेगा भारी,गुजरात से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो का चालान
  • बड़ी खबर : हॉस्टल की छत पर छात्रों की पार्टी का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बड़ा तापमान तो हरिद्वार में 40 डिग्री सेल्सियस, भीषण गर्मी का हाई अलर्ट जारी

May 19, 2026
चारधाम यात्रा : काली फिल्म लगाकर चलना पड़ेगा भारी,गुजरात से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो का चालान

चारधाम यात्रा : काली फिल्म लगाकर चलना पड़ेगा भारी,गुजरात से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो का चालान

May 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.