Tuesday, November 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home हादसा

बड़ी खबर : पटरियों के पिघलने से बड़ा हादसा होते-होते बचा

June 19, 2023
in हादसा
0
बड़ी खबर : पटरियों के पिघलने से बड़ा हादसा होते-होते बचा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी का असर रेलवे ट्रैक पर भी देखने को मिल रहा है जहां भीषण गर्मी से पटरियां भी पिघल कर टेढ़ी-मेढ़ी हो गई है। लोको पायलट की सूझबूझ की वजह से वहां से गुजर रही नीलांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बची।

   पुरी से नई दिल्ली के लिए जा रही नीलांचल एक्सप्रेस निगोहां रेलवे स्टेशन के पास टेढ़ी पटरियों से गुजरने की वजह से शनिवार दोपहर हादसे से बाल- बाल बच गई। ट्रेन को जिस लूपलाइन से गुजारा जा रहा था वह करीब सात मीटर तक टेढ़ी पाई गई।

Related posts

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में समाई स्कॉर्पियो

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में समाई स्कॉर्पियो

November 2, 2026
ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार

ब्रेकिंग : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग सवार

October 30, 2026

 

लोको पायलट को झटके महसूस हुए तो उन्होंने ट्रेन रोकी। शुरुआती जांच में गर्मी की वजह से पटरी टेढ़ी होने की बात सामने आ रही है। बहरहाल, डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं। पुरी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12875 नीलांचल एक्सप्रेस रायबरेली के रास्ते लखनऊ आ रही थी। शनिवार दोपहर करीब 2.15 बजे ट्रेन निगोहां रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

 

मेन लाइन पर गाड़ी खड़ी होने की वजह से ट्रेन को लूप लाइन से गुजारा किया जब ट्रेन लूप लाइन से गुजर रही थी लोको पायलट ने झटके महसूस किए तब उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया, परंतु तब तक ट्रेन टेढ़ी पटरियों को पार कर चुकी थी।

    लोको पायलट ने टेढ़ी पटरियों की सूचना निगोहां स्टेशन मास्टर विवेक पटेल को दी। जिन्होंने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम और बछरावां की मेंटेनेंस टीम को दी गई। इसके बाद इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और पटरियों की मरम्मत की। इस दौरान ट्रेनों का संचालन अप-डाउन लाइन से होता रहा। ट्रेन में आठ सौ के आसपास पैसेंजर थे।

रेलवे के अफसर बताते हैं कि लूपलाइन से गुजरते वक्त नीलांचल एक्सप्रेस की स्पीड 15 से 20 किमी प्रति घंटे की थी, जिसकी वजह से टेढी पटरियों से गुजरने पर हादसा होने से बच गया। स्पीड अधिक होती तो ट्रेन पलट सकती थी।

इससे पहले भी पटरी में फैलाव की वजह से दून एक्सप्रेस वाराणसी से अयोध्या के बीच पटरी से उतर चुकी है। हिमगिरी एक्सप्रेस भी सुल्तानपुर के पास और हरिद्वार प्रयागराज एक्सप्रेस कनकहा में बेटपरी हुई थी।

पटरियों का टेढ़ा होना लापरवाही को भी दर्शाता है दरअसल, गर्मियों में लोहे की पटरी फैलकर टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं, जबकि ठंड में सिकुड़ जाती हैं। इससे ट्रैक फ्रैक्चर हो जाते हैं। लिहाजा रेलवे डिस्ट्रेसिंग (पटरी पर आ रहे तनाव को खत्म करने की प्रक्रिया) कराता रहता है, ताकि फ्रैक्चर से हादसे न हों। पर, पटरियों का इस प्रकार टेढ़ा होना अफसरों की लापरवाही उजागर करता है। 

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा का कहना है कि हमारा सेफ्टी पर पूरा फोकस है। पटरी के टेढे होने की जांच के निर्देश दिए गए गर्मी या जिन वजहों से ऐसा हुआ है। उसकी पड़ताल की जाएगी व रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samacharHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

श्रद्धा के साथ खिलवाड़: महिला द्वारा केदारनाथ गर्भ गृह में उड़ाए गए नोट

Next Post

बड़ी खबर: गीता प्रेस ने पुरस्कार की नकद राशि लेने से किया इंकार ….. जानिए वास्तविक कारण

Next Post
बड़ी खबर:   गीता प्रेस ने पुरस्कार की नकद राशि लेने से  किया इंकार ….. जानिए वास्तविक कारण

बड़ी खबर: गीता प्रेस ने पुरस्कार की नकद राशि लेने से किया इंकार ….. जानिए वास्तविक कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव मतगणना मे 2 बजे तक के ताजा रुझान, अजय भट्टको अजेय बढ़त 

बिग ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव मतगणना मे 2 बजे तक के ताजा रुझान, अजय भट्टको अजेय बढ़त 

2 years ago
बड़ी खबर: मैं तो बेघर हूं गाने पर दो लड़कियों ने किया दिल्ली मेट्रो में पोल डांस लोगों ने जतायी आपत्ती

बड़ी खबर: मैं तो बेघर हूं गाने पर दो लड़कियों ने किया दिल्ली मेट्रो में पोल डांस लोगों ने जतायी आपत्ती

3 years ago
बड़ी खबर : पुलिस और एसओजी को मिली सफलता, 8 अवैध तमंचे व 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर दबोचा

बड़ी खबर : पुलिस और एसओजी को मिली सफलता, 8 अवैध तमंचे व 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर दबोचा

5 months ago
सराहनीय : उत्तरकाशी में जरूरतमंद परिवार के लिए चली सहयोग मुहिम, रुद्रप्रयाग के युवक ने सौंपी सहायता राशि

सराहनीय : उत्तरकाशी में जरूरतमंद परिवार के लिए चली सहयोग मुहिम, रुद्रप्रयाग के युवक ने सौंपी सहायता राशि

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : 24 घंटे में 3 हत्याओं से दहला शहर, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ाएगा ठंड
  • सियासत : जेनी प्रकरण में बबलू नाम की एंट्री से उत्तराखंड की सियासत में हलचल, आखिर कौन है बबलू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देहरादून : 24 घंटे में 3 हत्याओं से दहला शहर, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

देहरादून : 24 घंटे में 3 हत्याओं से दहला शहर, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

November 10, 2026
मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ाएगा ठंड

November 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.