Wednesday, March 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : पेयजल निगम के अथक प्रयास से रात एक बजे मसूरी पहुंचा पीने का पानी

May 15, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : पेयजल निगम के अथक प्रयास से रात एक बजे मसूरी पहुंचा पीने का पानी
Share on FacebookShare on Whatsapp

मसूरीवासियों को उत्तराखंड सरकार ने बहुत बड़ी सौगात से नवाजा है। बहुप्रतीक्षित पीने की पानी की योजना कल सफल हो पाई है। बरसों से मसूरी वासी पीने के पानी को लेकर परेशान रहते थे खासकर सीजन के टाइम पर तो उनकी दिक्कतें और बढ़ जाती थी। उसी को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड पेयजल निगम ने प्रदेश की सबसे लंबी पेयजल योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया और जिस में सफलता भी मिल गई है।

उत्तराखंड की सबसे लंबी पेयजल योजना से यमुना से‌ मसूरी पानी पहुंचाने की प्रक्रिया के पहले चरण में यमुना स्थित कुएं से मुख्य पंपिंग स्टेशन तक पहले पानी पहुंचाया गया। उसके बाद आगे के दो पंपिंग स्टेशन (आईपीएस-1 व आईपीएस-2) का ट्रायल सफल रहा। सबसे आखिर में 13 / 14 मई की रात एक बजे मसूरी के राधा भवन तक पानी पहुंच गया।

Related posts

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

March 8, 2026
गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

March 7, 2026

144 करोड़ रुपए  की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 18 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनों से 1.2 किमी ऊंचाई तक पानी पहुंचाया जा रहा है। योजना में चीफ इंजीनियर कुमाऊं सुजीत विकास, एसई के बंसल, एसई प्रवीन राय, ईई संदीप कश्यप, जेएस कठैत, रावत की टीम ने इस परियोजना को परवान चढ़ाने में खास योगदान दिया।

पूर्व में जब भी पेयजल निगम ने लंबी दूरी की पेयजल योजनाएं बनाई हैं, वह ट्रायल स्तर पर ही सिरदर्द बन जाती थी। उनका पाइप फटने से लेकर पंपिंग सेट न चलने तक जैसी समस्याएं आम बात थी। यमुना से मसूरी पेयजल की ऐसी योजना है, जिसका हर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। 18 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन में ट्रायल के दौरान कहीं भी दिक्कत नहीं आई।

मई के आखिर से मिलेगा पानी। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन इसका ट्रायल चलेगा क्योंकि पेयजल लाइन के भीतर की पूरी गंदगी इससे दूर हो जाएगी। सिस्टम पूरा विकसित हो जाएगा। इसके बाद मई के आखिर से मसूरीवासियों को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। परियोजना में अहम योगदान देने वाले कुमाऊं के प्रभारी चीफ इंजीनियर सुजीत विकास ने बताया कि परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।

बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना को लेकर महकमा कितना गंभीर रहा, इसका अंदाजा सचिव पेयजल और मुख्य सचिव की सक्रियता से लगाया जा सकता है। सचिव पेयजल नितेश झा इस परियोजना की हर सप्ताह समीक्षा कर रहे थे तो मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू भी हर 15 दिन में इसकी प्रगति रिपोर्ट ले रहे थे। पहले इस परियोजना से 10 मई को पानी पहुंचाने की तैयारी थी, लेकिन बीच में कई दिन मौसम खराब होने की वजह से काम में थोड़ी बाधा हुई।

 

यमुना से मसूरी तक पानी का ट्रायल सफल होने की सूचना जैसे ही मसूरीवासियों को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। लोगों का कहना था कि अब गर्मियों में उन्हें टैंक के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। उनके घर तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचेगा।

मसूरीवासियों ने इस सफलता पर पेयजल निगम की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि मसूरीवासियों के लिए यह योजना एक सौगात है। पेयजल निगम के सचिव नितेश झा ने कहा कि इसी महीने हम परियोजना से घर- घर तक पानी पहुंचाना शुरू कर देंगे।

Tags: exclusive Hindi news UttarakhandHindi news Uttrakhandlatest Hindi news Uttarakhandupdated Hindi news Uttrakhand
Previous Post

बड़ी खबर: तबादलों की पात्रता सूची से 700 से अधिक शिक्षकों के नाम गायब,

Next Post

बड़ी खबर: नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले

Next Post
बड़ी खबर: नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले

बड़ी खबर: नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पीडब्ल्यूडी कार्यालय : गायब हुई फाइल, अब देवी देवताओं के भरोसे

पीडब्ल्यूडी कार्यालय : गायब हुई फाइल, अब देवी देवताओं के भरोसे

10 months ago

लोकसभा चुनाव : हासिए पर फिर यूकेडी, रोते रहो अंकिता हत्याकांड को लेकर

2 years ago
जोर का झटका धीरे से : फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के नाम से वसूले जाएंगे उपभोक्ता से पैसे

जोर का झटका धीरे से : फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के नाम से वसूले जाएंगे उपभोक्ता से पैसे

3 years ago
मिसाल : काफल की चाय से छाय दीपक पेटशाली

मिसाल : काफल की चाय से छाय दीपक पेटशाली

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस
  • गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स
  • सराहनीय : देवदूत बनी उत्तराखंड पुलिस, फंदे पर झूल रहे युवक की बचाई जान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

March 8, 2026
गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

March 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.