Friday, October 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

हिदायत : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स पर रखने को कहा

October 24, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
हिदायत : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स पर रखने को कहा
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी हिदायत देते हुए कहा कि अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी उनके टिप्स पर होनी चाहिए। बैठक में प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क पूरा करके आना चाहिए अधिकारी को। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री अभियान हेतु पुलिस, स्कूल, स्वयं सेवी संस्था, विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर जनजागरुकता अभियान चलाया जाए और बीस दिन के अंदर आपदा मानकों के अनुरूप सड़कों, जीर्ण शीर्ण विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों के भी प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाए।

हल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 सौ करोड योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है जिनमें से सीवरेज और ड्रेनेज

Related posts

जमीन घोटाला : एक ही जमीन के कई सौदे, एसएसपी की शिकायत पर राजपुर थाने में तीन के खिलाफ FIR

जमीन घोटाला : एक ही जमीन के कई सौदे, एसएसपी की शिकायत पर राजपुर थाने में तीन के खिलाफ FIR

October 23, 2026
ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026

की 16 सौ करोड़ योजनाओं का टेंडर हो चुका है। जल्दी ही हल्द्वानी के विकास में प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जा सकेगा।मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में कुमाऊं मंडल में गतिमान विकास कार्यों एवम सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान के संबंध में अधिकारियों की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि 22 जुलाई को खटीमा में वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के अधिकारियों को आपदा मानकों का अनुपालन करते हुए सड़कों, जीर्ण शीर्ण विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा पूरे प्रस्ताव शासन को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि 20 दिन के अंदर आपदा मानकों का अनुपालन करते हुए अधिकारियों को सड़क, विद्यालय और आगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव भेजे।   यदि किसी सड़क, जीर्ण शीर्ण विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का प्रस्ताव विभागीय अधिकारी ने तय समय सीमा में नहीं भेजा है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष सड़कों को गड्ढा मुक्त अभियान की पूर्ति करने हेतु 30 नवंबर तक पूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में यह बात भी सामने आई कि लोनिवि द्वारा पूरी सड़क मार्गों की लंबाई की जगह केवल मात्र 30 प्रतिशत सड़कों का लक्ष्य ही गड्ढा मुक्त अभियान के लिए रखा गया। 30 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित होने से सड़कों की स्थिति ठीक नहीं हो पाएगी। इसके आलावा कुछ ऐसी सड़कें भी है जिनमें पैच रिपेयर के स्थान पर डामरीकरण की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने लोनिवि को प्रथम चरण में कुल सड़क लंबाई की 50 प्रतिशत सड़कों को गड्ढे मुक्त हेतु लक्ष्य निर्धारित कर प्रस्ताव भेजने और जिन सड़कों में डामरीकरण कीआवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार करके भेजने के लिए निर्देशित किया।

 

सीएम ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स में होनी चाहिए। अधिकारी बैठक में प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क कर बैठक में सम्मिलित हो। सीएम ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री के दौरे के बाद मानसखंड और गूंजी को लेकर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों द्वारा काफी पूछताछ की जा रही है। निश्चित तौर पर इसका सकारात्मक असर आगमी गर्मियों में देखने को मिलेगा और सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए उन्होंने आयुक्त और डीएम पिथौरागढ़ को तात्कालिक तौर पर पर्यटकों के लिए आवासीय और खान पान की अस्थाई व्यवस्था हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कुमाऊं में गतिमान कार्यों की समीक्षा के लिए आयुक्त को नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय पर गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण किए जाएं। शासन स्तर पर भी योजनाओं का नियमित पारायण फॉलो अप किया जाए।

 

सीएम ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाकर ड्रग्स, चरस आदि की सप्लाई चेन को तोडने का कार्य किया जाए। इसके लिए पुलिस विभाग, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग, युवक मंगल दलों, महिला मंगल दल और अन्य संस्थाओं का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक करे। उन्होंने कहा कहा कि जो लोग नशा छोड़   चुके हैं उन्हें चिन्हित कर उनसे भी काउंसलिंग करवायी जाए। 

इस दौरान सड़क, शिक्षा, पेयजल, कृषि, पर्यटन व लोक निर्माण के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समय पर विकास कार्य पूरे करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में नैनीताल विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी डा योगेंद्र सिंह यादव, डीएम नैनीताल वन्दना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, सीडीओ डा. संदीप तिवारी के साथ ही कुमाऊ मंडल के समस्त जिलाधिकारी और एसएसपी वीसी से जुड़े हुए थे।

Tags: daily Hindi news UttarakhandHindi news Uttarakhandlatest Hindi news Uttarakhandupdated Hindi news Uttarakhand
Previous Post

दुखद : मशहूर वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

Next Post

बड़ी खबर : अब धामी सरकार के मंत्री भी इन्वेस्टर समिट निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उतरेंगे मैदान में

Next Post
बड़ी खबर : अब धामी सरकार के मंत्री भी इन्वेस्टर समिट निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उतरेंगे मैदान में

बड़ी खबर : अब धामी सरकार के मंत्री भी इन्वेस्टर समिट निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उतरेंगे मैदान में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुर्घटना :  युवक का सिर कुचलकर JCB चालक हुआ फरार

दुर्घटना : युवक का सिर कुचलकर JCB चालक हुआ फरार

3 years ago
बड़ी खबर :चन्द्रयान 3 मिशन में उत्तराखंड निवासी दंपति ने दिया  अहम योगदान

बड़ी खबर :चन्द्रयान 3 मिशन में उत्तराखंड निवासी दंपति ने दिया अहम योगदान

3 years ago
बड़ी खबर : गोमांस मिलने पर बवाल, कई दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव

बड़ी खबर : गोमांस मिलने पर बवाल, कई दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव

11 months ago
उत्तराखंड : दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF

उत्तराखंड : दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • जमीन घोटाला : एक ही जमीन के कई सौदे, एसएसपी की शिकायत पर राजपुर थाने में तीन के खिलाफ FIR
  • क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद
  • ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

जमीन घोटाला : एक ही जमीन के कई सौदे, एसएसपी की शिकायत पर राजपुर थाने में तीन के खिलाफ FIR

जमीन घोटाला : एक ही जमीन के कई सौदे, एसएसपी की शिकायत पर राजपुर थाने में तीन के खिलाफ FIR

October 23, 2026
क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.