Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

गुड न्यूज  : गढ़वाल विवि में 97 एमटीएस कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति

June 5, 2026
in Uncategorized
0
गुड न्यूज  : गढ़वाल विवि में 97 एमटीएस कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में वर्षों से सेवाएं दे रहे मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में 97 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कर्मचारियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Related posts

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

October 17, 2026
आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी रहे। दोनों अतिथियों ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता रही है। यह कर्मचारियों के धैर्य, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है कि आज उन्हें स्थायी नियुक्ति का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्षों से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का नियमितीकरण केवल नियुक्ति नहीं बल्कि उनके लंबे संघर्ष और सेवा के प्रति सम्मान है। मंत्री ने सभी कर्मचारियों से विश्वविद्यालय और छात्र हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने भी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थायी नियुक्ति मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। यह निर्णय उनके जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा।

गौरतलब है कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में कुल 147 दैनिक एवं नियत वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में 35 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे, जबकि दूसरे चरण में 97 एमटीएस कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति प्रदान की गई। लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने पर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि अभी 15 कर्मियों की स्थाई नियुक्ति होनी बाकी है जल्द की कागची कार्यवाही पूरी कर नियुक्ति दी जाएगी।

समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने इसे अपने दो दशक लंबे संघर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की।

Previous Post

बड़ी खबर : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 213 करोड़ की भारी वित्तीय स्वीकृति

Next Post

ऋषिकेश : मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतू का औचक निरीक्षण 

Next Post
ऋषिकेश : मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतू का औचक निरीक्षण 

ऋषिकेश : मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतू का औचक निरीक्षण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग न्यूज : सुप्रीम कोर्ट ने दी राहुल गांधी को राहत

ब्रेकिंग न्यूज : सुप्रीम कोर्ट ने दी राहुल गांधी को राहत

3 years ago
बड़ी खबर : जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पत्नी ने लगाए पुलिस पर आरोप

बड़ी खबर : जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पत्नी ने लगाए पुलिस पर आरोप

2 years ago
शर्मनाक : आईएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

शर्मनाक : आईएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

2 years ago
साजिश : पारा मिला गोलगप्पा खिलाकर पत्नी को मारने की कोशिश , गलती से साली ने खा लिया

साजिश : पारा मिला गोलगप्पा खिलाकर पत्नी को मारने की कोशिश , गलती से साली ने खा लिया

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद
  • ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

October 22, 2026
ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.