देेहरादून। अजय राणा व पैनल के अधिकांश उम्मीदवारों ने मंगलवार को हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की।
मतगणना आज बुधवार की सुबह 5 बजे तक चली मतगणना में अजय राणा अध्यक्ष पद पर चुने गए। अजय राणा ने 103 मतों के अंतर से गिरिधर शर्मा को हटाया।
महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल ने जीत हासिल की। मनीष डंगवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। गजेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सोबन सिंह गुसाईं कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवेश शर्मा व मीना नेगी संयुक्त मंत्री व संप्रेक्षक पद पर विजय जोशी ने जीत हासिल की।
इसके अलावा मनवर रावत,रश्मि खत्री,मनमोहन लखेड़ा, मनोज सिंह जयाडा,वीरेंद्र डंगवाल पार्थ, हिमांशु जोशी,हरीश थपलियाल,ओमप्रकाश जोशी व सुलोचना पयाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
चुनाव अधिकारी दर्शन रावत ने चुनाव परिणाम घोषित किया।








