Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ब्रेकिंग : केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक

May 31, 2026
in Uncategorized
0
ब्रेकिंग : केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

June 8, 2026
रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर संचालित सभी श्रद्धालुओं को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थलों एवं सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं. विशेष रूप से सोनप्रयाग, गौरीकुंड तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात सेक्टर अधिकारियों को मौसम सामान्य होने तक यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी स्वयं मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहकर सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार होल्डिंग स्थलों पर यात्रियों के ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट, DDRF, SDRF, NDRF और अन्य विभागीय टीमें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं.जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के भूस्खलन, मार्ग अवरोध, दुर्घटना अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को दी जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की प्रबल संभावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है। जनपद में देर रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है।
​ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।
मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
​सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF एवं संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं।

​आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन या आपात स्थिति में तुरन्त सम्पर्क करें:
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC): 8958757335, 8218326386
पुलिस सहायता: डायल 112

​ यात्रियों से अपील : कृपया संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें। यह निर्णय पूरी तरह से आपकी सुरक्षा के लिए लिया गया है।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा : तिलवाड़ा शराब ठेके से हो रही अवैध शराब की तस्करी, जेल भेजा ड्राइवर को, संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं

Next Post

बड़ी खबर : ‘आज तक’ न्यूज चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप फिर विवादों में, टीचरों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Next Post
बड़ी खबर : ‘आज तक’ न्यूज चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप फिर विवादों में, टीचरों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

बड़ी खबर : 'आज तक' न्यूज चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप फिर विवादों में, टीचरों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम समाचार : भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम समाचार : भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी

3 years ago
विवादित उमेश कुमार-चैंपियन प्रकरण : किसान नेता राकेश टिकैत आए नारद मुनि बनकर, अब समझौता तय

विवादित उमेश कुमार-चैंपियन प्रकरण : किसान नेता राकेश टिकैत आए नारद मुनि बनकर, अब समझौता तय

1 year ago
अंकिता हत्याकांड : भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत राम कोठारी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

अंकिता हत्याकांड : भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत राम कोठारी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

5 months ago

सुनहरा मौका:उत्तराखंड के बीटेक, आईटी पास युवाओं को कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार
  • रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

June 8, 2026
रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.