Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

टकराव : खानपुर विधायक उमेश कुमार की गाड़ी को चैंपियन की गाड़ी ने मारी टक्कर

May 11, 2025
in एक्सक्लूसिव, राजनीति
0
टकराव : खानपुर विधायक उमेश कुमार की गाड़ी को चैंपियन की गाड़ी ने मारी टक्कर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार जिले के खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन फिर आमने-सामने हैं। दोनों के बीच टकराव की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के वाहनों की बीच सड़क पर टक्कर हुई है। दोनों की गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए‌ हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

इस घटना के बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है। जबकि प्रणव सिंह चैंपियन ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत की है। प्रणव सिंह चैंपियन के ड्राइवर की तहरीर पर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

शुक्रवार को हुआ दोनों में विवाद: दरअसल, ये पूरा मामला शुक्रवार (9 मई) का है. खानपुर विधायक उमेश कुमार का आरोप है कि वो लक्सर की तरफ से आ रहे थे। बहादरपुर फाटक के बाद जैसी ही सोलानी पुल आया, तभी पीछे से बहुत तेजी के साथ एक फॉर्च्यूनर आई, जिसने उनकी गाड़ी को अचानक से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस वजह से उनकी गाड़ी भी डिसबैलेंस हो गई थी। फॉर्च्यूनर के जाने के बाद एक और स्कॉर्पियो तेजी के साथ पीछे से आई।

उमेश कुमार का आरोप है कि ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो के सामने अचानक से एक डंपर आ गया था। उस डंपर से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने विधायक उमेश कुमार की गाड़ी में टक्कर मारी। विधायक उमेश कुमार का कहना है कि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। खानपुर विधायक उमेश कुमार का दावा है कि फॉर्च्यूनर में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन आगे बैठे हुए थे। इसके बाद दोनों गाड़ियों ने बैठे लोगों ने भी उनके साथ बदतमीजी की और दोनों गाड़ी इसी तरह से आगे निकल गई।

फॉर्च्यूनर में बैठे थे चैंपियन: उमेश कुमार का आरोप है कि लंढ़ौरा तक इसी तरह चलता रहा। उन्होंने भी दोनों गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया है. उमेश कुमार ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने को कहा है, ताकि पता चल सके है कि सोलानी से लेकर लंढौरा तक कौन बदतमीजी कर रहा था। उमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवारी प्रभारी प्रभारी राजीव रोधन ने बताया कि पूर्व विधायक चैंपियन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ऑपरेशन सिंदूर : रोकी गई चारधाम हेलीकाप्टर सेवाएं

Next Post

शर्मनाक : टीचर से छेड़छाड़, क्लर्क गिरफ्तार

Next Post
शर्मनाक : टीचर से छेड़छाड़, क्लर्क गिरफ्तार

शर्मनाक : टीचर से छेड़छाड़, क्लर्क गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ऋषिकेश : नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिग फ्रेमवर्क की सर्वोच्च 50 चिकित्सा संस्थान की सूची मे एम्स 14 वें स्थान पर

बड़ी खबर : एम्स में महिला के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

2 years ago

ब्रेकिंग : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, 51 दिन से बंद हैं तिहाड़ जेल में 

2 years ago
ब्रेकिंग:  उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट की अजेय जीत, रिकॉर्ड मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

ब्रेकिंग:  उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट की अजेय जीत, रिकॉर्ड मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

2 years ago

बड़ी खबर : उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव में भीषण अग्निकांड, 15 मकान जले, 6 लोग झुलसे, 22 परिवार बेघर

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.