Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बीज घोटाला : 20 करोड रुपए की फाइल गायब, चोर आईएएस रामविलास यादव फिर लपेटे में

May 14, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बीज घोटाला : 20 करोड रुपए की फाइल गायब, चोर आईएएस रामविलास यादव फिर लपेटे में
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

20 करोड़ रुपये के बीज प्रमाणीकरण और टैग घपले की फाइल का जिन्न अब न सिर्फ बाहर निकलेगा, बल्कि घपले में शामिल अधिकारियों को भी लपेटे में लेगा। गायब हुई फाइल न सिर्फ जैसे-तैसे रीक्रिएट (फिर से तैयार) करा ली गई है, बल्कि इस पर अब एसआईटी जांच भी बैठा दी गई है। यह जानकारी गायब कराई गई फाइल से जुड़ी सूचनाओं को लेकर सूचना आयोग में दायर अपील की सुनवाई में स्वयं शासन के अधिकारियों ने कही। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट की सुनवाई में सामने आई इस बात के बाद अब शासन के तमाम अधिकारी बेचैन दिख रहे हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

बीज प्रमाणीकरण की फाइल सचिवालय से गायब होने की बात पहली बार अगस्त 2023 में तब सामने आई थी, जब इससे जुड़ी सूचनाओं से परहेज किया गया और मामला अपील के रूप में सूचना आयोग पहुंचा। यह मामला इसीलिए भी अधिक गंभीर माना गया, क्योंकि फाइल आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल भेजे गए रिटायर्ड आइएएस डा राम विलास यादव के कार्यकाल में उनके ही कार्यालय से गायब हुई थी। फाइल से जुड़ी सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के मधवापुर बैरहना (प्रयागराज) निवासी हरिशंकर पांडेय ने लोक सूचना अधिकारी/अनुभाग अधिकारी कृषि एवं विपणन अनुभाग में आरटीआइ आवेदन दाखिल किया था। तय समय के भीतर सूचना न मिलने पर मामला सूचना आयोग पहुंचा।

अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी किया तो पता चला कि बीज प्रमाणीकरण अभिकरण में बीज बिक्री एवं टैग की मूल पत्रावली 14 अक्टूबर 2020 को अंतिम बार तत्कालीन ऐप सचिव कृषि डा राम विलास यादव को भेजी गई थी। इसके बाद फाइल किसी को नहीं मिली। फाइल गायब होने के बाद अधिकारियों ने क्या किया, जब आयोग ने यह पूछा तो टका सा जवाब दिया गया कि 04 जुलाई 2022 को इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि, 16 अगस्त 2023 को यह कहते हुए पुलिस ने जांच बंद कर दी कि फाइल के किसी भी स्तर पर होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। सूचना आयोग ने जब सूचनाओं तक पहुंच के लिए फाइल की रीक्रिएट (दोबारा तैयार करना) कराने का दबाव बनाया तो फाइल को दोबारा तैयार करने को समिति गठित कर दी गई।

गंभीर घपला उजागर होने पर तैयार करवानी पड़ी फाइल, सूचना आयोग का अहम रोल
सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि बीज प्रमाणीकरण में घपले को लेकर वर्ष 2017 में तत्कालीन ऐप सचिव डा आशीष श्रीवास्तव ने जांच की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजों की बिक्री और टैग मामले में फौरी तौर पर पर्दा डालने की कार्यवाही की गई है, जबकि जबकि बीजों की बिक्री और टैगिंग में घोर अनियमितता बरती गई है। इसी क्रम में विस्तृत जांच के लिए आयुक्त कुमाऊं मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच में यह उल्लेख किया गया था कि प्रकरण की सत्यता के लिए विभागीय या अभिलेखीय जांच पर्याप्त नहीं है। क्योंकि, घपले का विस्तार उत्तर प्रदेश में भी है। ऐसे में पुलिस या एसआइटी से जांच कराया जाना उपयुक्त होगा।

जांच पर निर्णय लेने से पहले ही फाइल हुई गायब
इससे पहले कि बीज घोटाले की फाइल पर जांच की जाती, तब तक उसे ही गायब करवा दिया गया। यह मामला भी डंप हो जाता यदि सूचना आयोग में अपील न की जाती। हालांकि, अब स्वयं अधिकारियों ने सूचना आयोग में एसआइटी गठित कर दिए जाने की सूचना दी है। जिस पर आयोग ने इसकी जानकारी लिखित में उपलब्ध कराने को कहा है। क्योंकि, अभी जांच की जानकारी आधिकारिक रूप से बाहर नहीं आ सकी है।

वर्ष 2009-10 में कृषि विभाग ने दोगुनी मात्रा में बाजार मूल्य से कहीं ज्यादा पर ढेंचा बीज खरीदा था। सरकार से अनुमति लिए बिना ही कृषि निदेशालय ने दून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल के सीएओ को बीज खरीदने के आदेश दिए गए। त्रिपाठी जांच आयोग की रिपेार्ट के अनुसार बीज खरीद से पहले लिए जाने वाले 130 नमूनों की जगह केवल आठ नमूने ही लिए गए। 14 हजार कुंतल के बजाए केवल 4400 कुंतल की ही सप्लाई हुई थी। सभी किसानों तक बीज नहीं पहुंचा। बिना सत्यापन कराए ही 1.40 करोड़ रुपये का भुगतान भी करा दिया गया। आयेाग की रिपोर्ट में कई बड़े लोगों को जिम्मेदार माना गया था। लेकिन वर्ष 2017 में विधानसभा में पेश एक्शन टेकन रिपोर्ट में ज्यादातर को क्लीन चिट दे दी गई।

मामले को लेकर 20 करोड रुपए की फाइल गायब कर दी गई है, जिसकी जांच चल रही है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

शर्मनाक : टीचर से छेड़छाड़, क्लर्क गिरफ्तार

Next Post

मनरेगा घोटाला : 50 ग्राम विकास अधिकारी और 82 मेट निष्कासित

Next Post
मनरेगा घोटाला : 50 ग्राम विकास अधिकारी और 82 मेट निष्कासित

मनरेगा घोटाला : 50 ग्राम विकास अधिकारी और 82 मेट निष्कासित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना के तहत मरीज अब सीधे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना के तहत मरीज अब सीधे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे

3 years ago

बड़ी खबर : उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव में भीषण अग्निकांड, 15 मकान जले, 6 लोग झुलसे, 22 परिवार बेघर

2 years ago
मौसम अपडेट : जानिए आज और कल के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम अपडेट : पहाड़ों मे हो सकती है बारिश, मैदानी क्षेत्र में पड़ेगी शीत लहर

9 months ago

Presidential Train Now Available For Jakartans Traveling To Bandung

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.