Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तराखंड में सियासी बयानबाजियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की धामी सरकार को चिट्ठी से स्थिरता का संदेश

April 3, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : उत्तराखंड में सियासी बयानबाजियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की धामी सरकार को चिट्ठी से स्थिरता का संदेश
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी सिर्फ एक औपचारिक पत्र नहीं बल्कि एक बड़ा सियासी संदेश भी है। यह उन नेताओं और सियासी विश्लेषकों के लिए स्पष्ट जवाब है जो प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के कयास लगा रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के किसी मुख्यमंत्री को इस तरह से व्यक्तिगत पत्र भेजकर न केवल उनकी सराहना की, बल्कि सरकार की स्थिरता का भी परोक्ष रूप से संदेश दिया।

Related posts

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का तीन साल का कार्यकाल “सेवा, सुशासन और विकास” को समर्पित रहा, जो राज्य के समग्र उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड अपनी विरासत पर गर्व करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और यह दशक उत्तराखंड का होगा। यह शब्द महज औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि गहरे राजनीतिक संकेत समेटे हुए हैं।

*बयानबाजियों के बीच ‘चिट्ठी’ का वार*

उत्तराखंड की राजनीति पिछले कुछ समय से काफी गर्म रही है। भाजपा के ही कुछ बड़े नेताओं और सांसदों के बयानों ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के कयासों को हवा दी। कुछ बयान ऐसे आए, जिन्होंने सामाजिक और राजनीतिक माहौल को असामान्य बनाने का प्रयास किया। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि क्या उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की भूमिका तैयार हो रही है? इस बीच दिल्ली तक राजनीतिक दौड़-धूप बढ़ गई, शक्ति प्रदर्शन के लिए गुप्त सभाएं भी होने लगीं। लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने इन सबके बावजूद संयम बनाए रखा और अपने काम में निरंतरता बरकरार रखी। ऐसे में 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी का सार्वजनिक होना इन अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाने जैसा था। इस पत्र के सार्वजनिक होते ही सियासी पारा ठंडा पड़ने लगा। यह संदेश सिर्फ मुख्यमंत्री धामी के लिए नहीं था, बल्कि उन लोगों के लिए भी था जो राज्य की राजनीतिक स्थिरता को लेकर अनिश्चितता की बातें कर रहे थे।

23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने तीन साल पूरे किए। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से यह चिट्ठी 29 मार्च को जारी हुई और फिर इसे 1 अप्रैल को सार्वजनिक किया गया। यह टाइमिंग महज संयोग नहीं मानी जा सकती। इसके निहितार्थ साफ हैं– हाईकमान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व को स्वीकार करता है और राज्य में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना को दरकिनार करता है।

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी सार्वजनिक मंचों पर मुख्यमंत्री धामी की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में जब प्रधानमंत्री शीतकालीन प्रवास पर उत्तराखंड आए थे, तब उन्होंने धामी को ‘छोटा भाई’ और ‘ऊर्जावान’ मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था। भाषण के बाद जब मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के पास पहुंचे, तो उन्होंने न केवल गर्मजोशी से हाथ मिलाया, बल्कि उनकी पीठ थपथपाकर प्रोत्साहित भी किया। यह इशारा उन लोगों के लिए था जो राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को केंद्र सरकार और भाजपा हाईकमान का समर्थन मिला है। समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को लागू करने का साहसिक कदम हो या 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, धामी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो राज्य की राजनीति और विकास को नई दिशा दे सकतेग हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद कई बार इन फैसलों की सराहना कर चुके हैं।

चिट्ठी से स्थिरता का स्पष्ट संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह चिट्ठी सिर्फ बधाई संदेश नहीं बल्कि सरकार की स्थिरता का ऐलान भी है। इसमें यह संकेत साफ है कि भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व से संतुष्ट है और राज्य में किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। चिट्ठी का संदेश बयानबाजियों को करारा जवाब देता है और प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता को लेकर एक स्पष्ट रेखा खींचता है।

उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा किस रणनीति के साथ उतरेगी, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन इतना स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी को नेतृत्व सौंपने के फैसले पर पार्टी हाईकमान पूरी तरह से अडिग है। इस चिट्ठी ने न केवल बयानबाजियों को शांत किया है बल्कि धामी सरकार के आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

फेरबदल : पूर्व आईपीएस दिलीप सिंह बने नए सूचना आयुक्त

Next Post

बड़ी खबर : रिश्वतखोर वन दरोगा को तीन साल का कठोर कारावास, जुर्माना अलग से

Next Post
बड़ी खबर : रिश्वतखोर वन दरोगा को तीन साल का कठोर कारावास, जुर्माना अलग से

बड़ी खबर : रिश्वतखोर वन दरोगा को तीन साल का कठोर कारावास, जुर्माना अलग से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ खड़ी है

प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ खड़ी है

3 years ago
सराहनीय : उत्तराखंड पुलिस ने राज्य से गठन से अबतक 32,715 बरामद किए, 37,043 लापता लोगों के सापेक्ष

सराहनीय : उत्तराखंड पुलिस ने राज्य से गठन से अबतक 32,715 बरामद किए, 37,043 लापता लोगों के सापेक्ष

3 years ago
देहरादून : आईएमए की पासिंग आउट परेड के चलते 6 से 12 दिसंबर तक ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, जानिए नया ट्रैफिक प्लान

देहरादून : आईएमए का गौरवशाली इतिहास, आज होंगे 534 केडेट्स पास आउट, मित्र देशों के 34 केडेट्स भी शामिल

8 months ago
मिशन सिलक्यारा :  अब रेट माइनिंग तकनीकी से होगी सुरंग की खुदाई, जानिए क्या होती है खुदाई की यह स्पेशल तकनीक

मिशन सिलक्यारा : अब रेट माइनिंग तकनीकी से होगी सुरंग की खुदाई, जानिए क्या होती है खुदाई की यह स्पेशल तकनीक

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.