Thursday, October 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

हरिद्वार : 17 वर्षीय किशोर की हत्या, नाबालिग प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार

August 16, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
हरिद्वार : 17 वर्षीय किशोर की हत्या, नाबालिग प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

 

Related posts

बड़ी खबर : IG से DIG बनाए गए उत्तराखंड कैडर के दो IPS अफसर पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने किया था प्रमोशन के बजाय डिमोशन

बड़ी खबर : IG से DIG बनाए गए उत्तराखंड कैडर के दो IPS अफसर पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने किया था प्रमोशन के बजाय डिमोशन

October 29, 2026
बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ बसों पर हरिद्वार में ब्रेक, बुजुर्गों की मुफ्त यात्रा पर सियासत तेज

बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ बसों पर हरिद्वार में ब्रेक, बुजुर्गों की मुफ्त यात्रा पर सियासत तेज

October 29, 2026

रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की नाबालिग प्रेमिका के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी प्रेमिका का दोस्त फरार है। पुलिस ने किशोर का शव गंगनहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 13 अगस्त को रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने गंगनहर कोतवाली में अपने 17 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि उनका बेटा 10 अगस्त रात 8 बजे घर से बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद से वो अब तक वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जिसके बाद पुलिस पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

नाबालिग प्रेमिका ने किया मामले का खुलासा

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा कि गुमशुदा किशोर का रुड़की की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका से हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। किशोरी ने बताया कि वो किशोर (गुमशुदा) से शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण परिवार ने शादी से मना कर दिया था। हालांकि शादी की बात को लेकर किशोर ने उससे से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन वो किशोरी के साथ दोस्ती के दौरान कई बार संबंध भी बना चुका था। किशोरी ने बताया इस बीच उसकी बातचीत गाजियाबाद निवासी एक अन्य युवक राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर से शुरू हो गई।

गला दबाकर की गई किशोर की हत्या

राजा शर्मा को जब किशोर के बारे में पता लगा, तो उसने किशोर को फोन कर प्रेमिका से दूर रहने की चेतावनी दी। इस बीच युवती ने राजा को बताया कि किशोर उस पर लगातार संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। इसके बाद राजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोर की हत्या की साज़िश रची। राजा के प्लान के अनुसार, 10 अगस्त को किशोरी ने प्रेमी को फोन कर मोदीनगर स्थित मौसी के घर छोड़ने के लिए बुलाया। किशोर उसे बाइक से लेकर मोदीनगर पहुंचा। वहां पहले से तय जगह पर राजा शर्मा अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर मिला और उसने खुद को लड़की की मौसी का पड़ोसी बताया। इसके बाद वो किशोर को मेरठ के पास छोटा हरिद्वार क्षेत्र की नहर पटरी पर ले गया। जहां रात करीब 1 बजे राजा और उसके साथियों ने गला दबाकर किशोर की हत्या कर दी। शव गंगनहर में फेंकने के बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

मुख्य आरोपी राजा फरार

किशोरी से पूछताछ के बाद जब पुलिस ने आरोपी राजा शर्मा की खोज शुरू की, तो पता चला कि वो हत्या के बाद अपने एक दोस्त के साथ मुंबई चला गया है। लेकिन पुलिस ने राजा के साथ हत्याकांड में शामिल आरोपी मोहसीन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मुंबई भेजा गया है। वहीं, बीते 15 अगस्त को किशोरी और आरोपी मोहसीन की निशानदेही पर पुलिस ने लड़के के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश से बरामद किया। जिसके बाद थाना धौलाना में मृतक के शव को पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Previous Post

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : महिलाओं ने दी पुलिस को चूड़ी पहनने की सलाह, देखें वीडियो

Next Post

पंचायत चुनाव : कांग्रेस से निर्वाचित यह ब्लॉक प्रमुख नहीं लेंगी शपथ, किया ऐलान

Next Post
पंचायत चुनाव : कांग्रेस से निर्वाचित यह ब्लॉक प्रमुख नहीं लेंगी शपथ, किया ऐलान

पंचायत चुनाव : कांग्रेस से निर्वाचित यह ब्लॉक प्रमुख नहीं लेंगी शपथ, किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लापरवाही : प्रधानमंत्री मोदी के नाम का शिलापट्ट लगने से पहले टूटा

लापरवाही : प्रधानमंत्री मोदी के नाम का शिलापट्ट लगने से पहले टूटा

3 years ago
सराहनीय : अब आपातकाल की स्थिति में पत्रकारों को एयरलिफ्ट करेगा एनयूजे

सराहनीय : अब आपातकाल की स्थिति में पत्रकारों को एयरलिफ्ट करेगा एनयूजे

9 months ago
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया से जुड़े कथित पत्रकारों पर हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी

उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया से जुड़े कथित पत्रकारों पर हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी

8 months ago
बड़ी खबर : महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न के उत्पीड़न के आरोप में माकेशव थलवाल पर एक और मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न के उत्पीड़न के आरोप में माकेशव थलवाल पर एक और मुकदमा दर्ज

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : IG से DIG बनाए गए उत्तराखंड कैडर के दो IPS अफसर पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने किया था प्रमोशन के बजाय डिमोशन
  • बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ बसों पर हरिद्वार में ब्रेक, बुजुर्गों की मुफ्त यात्रा पर सियासत तेज
  • मौसम अपडेट : करवा चौथ पर नहीं दिखेगा चांद! आज 9 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : IG से DIG बनाए गए उत्तराखंड कैडर के दो IPS अफसर पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने किया था प्रमोशन के बजाय डिमोशन

बड़ी खबर : IG से DIG बनाए गए उत्तराखंड कैडर के दो IPS अफसर पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने किया था प्रमोशन के बजाय डिमोशन

October 29, 2026
बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ बसों पर हरिद्वार में ब्रेक, बुजुर्गों की मुफ्त यात्रा पर सियासत तेज

बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ बसों पर हरिद्वार में ब्रेक, बुजुर्गों की मुफ्त यात्रा पर सियासत तेज

October 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.