Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में आरक्षण के आधार पर चयन पाने वाले शिक्षकों को तगड़ा झटका, जांच के दायरे में 54 महिला शिक्षक

October 29, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : छात्रों ने किया गुरुजी को फेल, छात्र-छात्राओं में निराशा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून।  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आरक्षण के आधार पर चयन पाने वाले अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के तौर पर चयनित होने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को जांच का सामना करना पड़ेगा, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य में विवाह के बाद आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र बनवाए और इसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण लिया। खास बात यह है कि अब शासन ने शिक्षा निदेशालय को आरक्षण से जुड़े नियमों को लेकर पत्र लिखा है, जिसमें इस तरह के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने की बात कही गई है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। दरअसल राज्य में 2906 पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती चल रही है। लेकिन परेशानी ऐसे अभ्यर्थियों को लेकर दिखाई देने लगी है, जिन्होंने दूसरे राज्य का होने के बावजूद उत्तराखंड में इन पदों के लिए आवेदन किया और इसके बाद इनका चयन भी हो गया। खास बात यह है कि यह वो महिला अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने उत्तराखंड के निवासी से विवाह करने के बाद उत्तराखंड में ही आरक्षण और स्थाई निवास से जुड़े प्रमाण पत्र बनवा लिए। इसी आधार पर शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर चयन भी पा लिया।

जांच के दायरे में 54 महिला अभ्यर्थी

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद के लिए हो रही भर्ती में ऐसी करीब 54 महिला अभ्यर्थी चयनित की गई हैं, जो अब जांच के दायरे में आ गई हैं। बड़ी बात यह है कि शासन के निर्देशों के बाद अब जिलाधिकारी के स्तर पर बनाए गए ऐसे आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों की जांच भी की जाएगी। जिलों के जिलाधिकारी अब इन प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे और इन प्रमाण पत्रों की वैधता को भी देखा जाएगा।

शासन ने जारी किया पत्र: प्राथमिक शिक्षा में अपर निदेशक आरएल आर्य के मुताबिक शासन द्वारा शिक्षा निदेशालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें समाज कल्याण विभाग, कार्मिक विभाग और न्याय विभाग के परामर्श के आधार पर शासन ने प्रदेश में विवाह करने के बाद प्रमाण पत्र बनाने वाली महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिए जाने से जुड़ा पत्र जारी कर दिया है।

Previous Post

केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस से मनोज रावत को टिकट देने के बाद सुन्न पड़े हरक सिंह, लक्ष्मी राणा कोप भवन में

Next Post

आक्रोश : विद्यालय में ‘अतिथि’ बने अतिथि शिक्षक, 9 नवंबर तक दी चेतावनी

Next Post
आक्रोश : विद्यालय में ‘अतिथि’ बने अतिथि शिक्षक, 9 नवंबर तक दी चेतावनी

आक्रोश : विद्यालय में 'अतिथि' बने अतिथि शिक्षक, 9 नवंबर तक दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : बर्फबारी देखने गए तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

दुखद : बर्फबारी देखने गए तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

5 months ago
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज : खुद में बीमार तो क्या मरीजों का करेगा उपचार!  चिकित्सकों की कमी को तो छोड़िए सीटी स्कैन मशीन तक लाचार

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज : खुद में बीमार तो क्या मरीजों का करेगा उपचार! चिकित्सकों की कमी को तो छोड़िए सीटी स्कैन मशीन तक लाचार

1 year ago
सराहनीय : पिता की मौत के बाद थाम लिया था टैक्सी का स्टेयरिंग, महिला टैक्सी चालक के तौर पर सानिया राणा ने बनाई अलग पहचान

सराहनीय : पिता की मौत के बाद थाम लिया था टैक्सी का स्टेयरिंग, महिला टैक्सी चालक के तौर पर सानिया राणा ने बनाई अलग पहचान

2 months ago
बड़ी खबर : वरिष्ठ पशु चिकित्सक पर यौन उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : वरिष्ठ पशु चिकित्सक पर यौन उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.