Wednesday, March 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

अजब-गजब : डाक्टरों की घनघोर लापरवाही, मृत महिला को किया तीन अलग-अलग अस्पताल रेफर

March 23, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
अजब-गजब : डाक्टरों की घनघोर लापरवाही, मृत महिला को किया तीन अलग-अलग अस्पताल रेफर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड के विकासनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की घोर लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी के कारण एक परिवार अपनी मृत बहू को जिंदा समझकर इलाज के लिए 20 किलोमीटर तक तीन अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर काटता रहा। हद तो तब हो गई जब अस्पताल ने पुलिस को तो मौत की सूचना दे दी, लेकिन बिलखते परिजनों को अंधेरे में रखा। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव की 25 वर्षीय महिला की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में परिजन उसे हरबर्टपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।

Related posts

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

March 25, 2026
देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

March 25, 2026

परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान ही अस्पताल ने उन्हें बिना स्थिति स्पष्ट किए वहां से भेज दिया। परिजन महिला को चमत्कार की उम्मीद में तीन अन्य अस्पतालों में भी ले गए, लेकिन किसी ने भी उन्हें यह नहीं बताया कि महिला की सांसें थम चुकी हैं।

 

परिजन हार मानकर करीब 20 किलोमीटर दूर झाझरा स्थित एक अस्पताल पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद परिजनों को वह कड़वा सच बताया जिसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। डॉक्टरों ने साफ किया कि महिला की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। इस खुलासे के बाद जब परिजन शव लेकर गांव लौटे, तो वहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी।

मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब यह पता चला कि हरबर्टपुर स्थित पहले अस्पताल ने महिला की मौत होते ही चुपचाप पुलिस को सूचना दे दी थी।

सवाल यह उठता है कि अगर अस्पताल ने मौत की पुष्टि कर पुलिस को मेमो भेज दिया था, तो परिजनों को शव यह कहकर क्यों सौंप दिया गया कि वे उसे कहीं और ले जाएं? इसी लापरवाही ने शोकाकुल परिवार को घंटों तक दर-दर भटकने पर मजबूर किया।

रविवार शाम करीब 7 बजे जब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने गांव पहुंची, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू और प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। अंततः एसडीएम की विशेष अनुमति से बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नायब तहसीलदार ग्यारु दत्त जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, तो परिजनों को शव क्यों और किस आधार पर सौंपा गया? एसडीएम को इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी गई है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

Previous Post

गुड न्यूज : SSB मे निकली 1060 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Next Post

दुखद : आकाशीय बिजली गिरने से गरीब पशुपालक की एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

Next Post
दुखद : आकाशीय बिजली गिरने से गरीब पशुपालक की एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

दुखद : आकाशीय बिजली गिरने से गरीब पशुपालक की एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : चैंपियन कुंवर प्रणव की जेल में बिगड़ी तबीयत, लगे दस्त और छराड़े 

बड़ी खबर :  छराड़े लगने के बाद चैंपियन को फिर जेल

1 year ago
मौसम अपडेट : बढ़ेगी सूखी ठंड, बारिश के नहीं आसार

मौसम अपडेट : जानिए क्रिसमस पैर कैसा रहेगा मौसम का हाल

3 months ago
खेल जगत : ‘कूच बिहार ट्रॉफी’ में उत्तराखंड के इस बल्लेबाज ने जड़ा दोहरा शतक

खेल जगत : ‘कूच बिहार ट्रॉफी’ में उत्तराखंड के इस बल्लेबाज ने जड़ा दोहरा शतक

4 months ago
बड़ी खबर : तार बाढ़ और कंक्रीट की दीवार से मोड़ दिया गंगा का रुख

बड़ी खबर : तार बाढ़ और कंक्रीट की दीवार से मोड़ दिया गंगा का रुख

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू
  • देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे
  • धरपकड़ : आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

March 25, 2026
देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

March 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.