जखोली, रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा लस्या में देश के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक नवाचार, कुशल प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर, सह प्रबंधक व पूर्व प्रधान दिनेश सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा प्रतिनिधि अनिल सिंह नेगी और प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने शिक्षकों को माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उप प्रधानाचार्य शोवेन्द्र शाह, राजेन्द्र सिंह राणा, रश्मि नेगी, भरत सिंह चौहान, प्रीति बिष्ट, गौतमानन्द भट्ट, अनिल कुमार स्नेही, उत्तमा, योगेश उनियाल, पंकज थपलियाल, देवेन्द्र सिंह चौहान, सतीश राणा, धनी लाल, कमल लाल, मोर सिंह पुण्डीर, विजय सिंह चौहान, विजयलक्ष्मी चौहान, मंगला देवी और सुमानी देवी शामिल रहे।
वहीं मेधावी छात्रों में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित कक्षा 9 के छात्र सुशांत सिंह पुत्र सुनील रावत, कुमारी शीजल पुत्री स्व. सुरेश लाल, कुमारी राधिका पुत्री संजय सिंह राणा, कक्षा 6 की कुमारी शीतल पुत्री स्व. सुरेश लाल, एनएमएमएस में चयनित कक्षा 10 के छात्र आरव नेगी पुत्र मनोज नेगी, मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना में चयनित कक्षा 12 की छात्रा कुमारी हिमांशी और खेल महाकुंभ में राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान ने किया और अध्यक्षता प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर ने की।








