पूरे देश में सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की (22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक) रहेगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन तक रहेगी। दुर्गाष्टमी 31 सितंबर और महानवमी 1 अक्टूबर को रहेगी। 2 तारीख को दशहरा मनेगा।
सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई है। लोगों की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी है। उतराखंड कोलकाता, दिल्ली समेत अन्य शहरों से माता के झांकी पंडालों की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं।
पुराणों-कथाओं के मुताबिक, दक्ष प्रजापति के यज्ञ में देवी सती ने अपनी देह त्याग दी थी। इसके बाद देवी का पहला पुर अवतार राजा हिमालय के यहां शैलपुत्री रूप में हुआ था, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन इस स्वरूप की पूजा की जाती है।
पंचांग के मुताबिक 22 सितंबर को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 5 मिनट है। वहीं दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों में से किसी भी मुहूर्त घटस्थापना कर सकते हैं।