Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

गजब : मदरसों में महाघोटाला, अचानक से 12 हजार छात्र गायब

May 30, 2026
in Uncategorized
0
गजब : मदरसों में महाघोटाला, अचानक से 12 हजार छात्र गायब
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार जिले के मदरसों पर जांच का शिकंजा कसते ही 12 हजार छात्र गायब हो गए हैं। जिले के 131 मदरसों में मार्च में 31 हजार छात्र थे। लेकिन, अप्रैल में इनकी संख्या घटकर 19 हजार रह गई। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील का पैसा हड़पने के लिए इन 12 हजार छात्रों का फर्जी पंजीकरण दिखाया गया था।

Related posts

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

June 8, 2026
रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026

हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लक्सर तहसील क्षेत्र में मदरसों की जांच की थी। 23 मदरसों में अनियमितता मिलने पर उनके मिड डे मील और अन्य फंड पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही दस संचालकों ने मदरसे बंद करने का आवेदन दिया था, क्योंकि इनमें छात्रों की संख्या कम थी और मिड डे मील का पूरा भुगतान लिया जा रहा था। आशंका है कि अचानक घटे 12 हजार छात्र इन्हीं मदरसों के हो सकते हैं। डीईओ बेसिक हरिद्वार अमित कुमार चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अप्रैल में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित कुमार चंद ने रुड़की के मदरसों के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था, इसमें रोजाना मिड-डे मील बनाने और बच्चों के खाने के फोटो-वीडियो अपलोड करने थे।

लेकिन, 11 मदरसों ने ऐसा नहीं किया और मिड-डे मील बंद करने का आवेदन दे दिया। पूर्व में जिले के 11 मदरसों में एमडीएम बंद करा दिया गया था। इनमें करीब चार हजार बच्चे पढ़ रहे थे। जांच आगे बढ़ी तो अब मदरसों में करीब 12 हजार बच्चे अचानक कम हो गए हैं।

छात्र संख्या में संदिग्ध गिरावट के बाद डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी शामिल किया गया है।

Previous Post

दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल

Next Post

प्रेम प्रसंग : यहां प्रेमी जोड़े ने होटल में की आत्महत्या

Next Post
प्रेम प्रसंग : यहां प्रेमी जोड़े ने होटल में की आत्महत्या

प्रेम प्रसंग : यहां प्रेमी जोड़े ने होटल में की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मार्च फाइनल : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव का वेतन रोका

मार्च फाइनल : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव का वेतन रोका

1 year ago
दुस्साहस : अधिवक्ता को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गला दबाकर थप्पड़ मारा

दुस्साहस : अधिवक्ता को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गला दबाकर थप्पड़ मारा

3 years ago
शर्मनाक : टीचर से छेड़छाड़, क्लर्क गिरफ्तार

शर्मनाक : टीचर से छेड़छाड़, क्लर्क गिरफ्तार

1 year ago
दुस्साहस : पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया चोरी का आरोपी

दुस्साहस : पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया चोरी का आरोपी

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार
  • रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

June 8, 2026
रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.