आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार में रहेंगी। इसलिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने यातायात प्लाल जारी किया है।
1. दिनांक 02.11.2025 को समय प्रातः 6ः00 बजे से हाईवे पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2. पतंजलि विश्वविद्यालय मेन गेट से अन्दर परिसर तक समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3. वॉयज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
4. कार्यक्रम में आये समस्त वीआईपी महानुभावों/प्रशासनिक अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में रहेगी।
5. सामान्य पार्किंग व्यवस्था फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान/फेज-1 पर रहेगी।










