हल्द्वानी। राज्य की मशहूर लोक गायिका के पति पर मुखानी क्षेत्र की एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी इवेंट मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
40 वर्षीय महिला ने कोर्ट को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से बातचीत थी। रितेश उसे शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराये के कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी। महिला के अनुसार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई।