Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ा खुलासा : गुप्ता बंधुओं पर बराबर मेहरबान रही भाजपा-कांग्रेस की सरकारें

August 27, 2024
in एक्सक्लूसिव, राजनीति
0
बड़ा खुलासा : गुप्ता बंधुओं पर बराबर मेहरबान रही भाजपा-कांग्रेस की सरकारें
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

October 22, 2026

एक तरफ साउथ अफ्रीका में भ्रष्टाचार के खिलाफ एफबीआई जैसी एजेंसियां गुप्ता बंधुओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही थी तो वहीं उत्तराखंड सरकार में इन लोगों को कहीं राज्य अतिथि की सुविधा प्रदान की जा रही थी तो कहीं जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही थी।
‘यूके डिटेल्स’ के पास उपलब्ध जानकारी इस बात की गवाह है कि भाजपा की सरकार रही हो या कांग्रेस, दोनों पार्टियां अतुल, अनिल और अजय, तीनों गुप्ता बंधुओं पर खासी मेहरबान रही हैं।।
अतुल कुमार गुप्ता को सबसे पहले कांग्रेस सरकार में 14 जून वर्ष 2016 में ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद इसी साल उनका 19 सितंबर को 6 माह के लिए गनर दिया गया।
18 मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही ठीक 2 महीने बाद अतुल कुमार गुप्ता को ‘जेड श्रेणी’ की सशुल्क सुरक्षा प्रदान कर दी गई। उनसे यह सुरक्षा 12 मार्च 2018 को हटाई गई।
कांग्रेस सरकार में ही दूसरे भाई अजय कुमार गुप्ता को 10 जून 2015 में प्रदेश में आगमन पर राज्य अतिथि की सुविधा प्रदान की गई तथा 11 जून 2015 से उन्हें निशुल्क जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई, जिसमें एक एस्कॉर्ट, दो पीएसओ तथा निवास स्थान पर सशस्त्र गार्द की सुरक्षा दी गई थी।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इनको सशुल्क जेड श्रेणी की सुरक्षा फिर से प्रदान कर दी गई, जो मार्च 2018 तक जारी रही। और फिर 31 दिसंबर 2018 को निजी व्यय पर इनको दो गनर उपलब्ध कराए गये।
तीसरे भाई अनिल कुमार गुप्ता ने भी 28 मई 2010 को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। 18 जून को इन्हें निजी व्यय पर दो गनर उपलब्ध करा दिए गए।
9 जून 2015 को अनिल कुमार गुप्ता को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई , जिसमें एक-चार की सशस्त्र गार्द, दो पीएसओ सशुल्क दिए गये। इसके बाद 27 जून 2016 को अनिल कुमार गुप्ता को वॉइ श्रेणी के समकक्ष सुरक्षा दी गई और फिर 19 सितंबर 2016 को इस सुविधा को बढ़ाकर जेड श्रेणी की सुरक्षा कर दिया गया।
यह सुविधा उन्हें उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद भाजपा की सरकार बनने पर 6 सितंबर 2017 को अनिल कुमार गुप्ता को फिर से निजी व्यय पर वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई। यह वही समय था, जब फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन यानी एफबीआई दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं की संपत्ति की जांच कर रहा था। इस दौरान एसबीआई ने जांच की थी कि गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका से दूसरे देशों में और अपने भाई भतीजों की कंपनियों में बड़ी मात्रा में मनी लांड्रिंग की थी।
यह सुविधा 12 मार्च 2018 तक जारी रही और फिर 27 फरवरी 2019 को इन्हें निजी व्यय पर गनर की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई।
मार्च 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर अनिल कुमार गुप्ता को निजी व्यय पर एक बार फिर से एक गनर की सुविधा एक वर्ष तक के लिए बढ़ा दी गई। फिलहाल 2 मार्च 2024 तक की रिपोर्ट के अनुसार इनके गनर को हटाने की आख्या शासन को प्रेषित की जा चुकी थी , जिस पर क्या निर्णय हुआ, यह अभी पब्लिक डोमेन में नहीं है।
यह वही दौर था जब एक तरफ गुप्ता बांधों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच हो रही थी तो वही उत्तराखंड में इनकी सब्सिडायरी कंपनी सहारा कंप्यूटर्स और हेरिटेज एविएशन को बड़े-बड़े ठेके मिल रहे थे।
इस तरह से देखा जाए तो वर्ष 2010 से भाजपा की सरकार रही हो या 2015-16 में कांग्रेस की सरकार अथवा 2017 से लगातार भाजपा की सरकार की बात हो, किसी भी पार्टी की सरकार रही हो दोनों गुप्ता बंधुओं पर मेहरबान रही।

Tags: अतिथि शिक्षक संघ उत्तराखंड
Previous Post

सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

Next Post

बड़ी खबर :हरक सिंह रावत की फिर बड़ी मुश्किलें, ईडी का नोटिस जारी

Next Post
बड़ी खबर :हरक सिंह रावत की फिर बड़ी मुश्किलें, ईडी का नोटिस जारी

बड़ी खबर :हरक सिंह रावत की फिर बड़ी मुश्किलें, ईडी का नोटिस जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

होली पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठी डंडे

होली पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठी डंडे

8 months ago
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट :आज बादल और शाम को गरज के साथ बारिश, कल भारी बारिश की चेतावनी

3 months ago
ब्रेकिंग : हरिद्वार हरि की पैड़ी मे 10 से अधिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के लिए प्रवेश निषेध

ब्रेकिंग : हरिद्वार हरि की पैड़ी मे 10 से अधिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के लिए प्रवेश निषेध

9 months ago
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्रीदेव सुमन की जयंती, महान क्रांतिकारी को किया याद

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्रीदेव सुमन की जयंती, महान क्रांतिकारी को किया याद

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद
  • ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

October 22, 2026
ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.