Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

वीडियो : लूटपाट के इरादे से उत्तराखंड के होटलियर भाई की अंबाला में चाकू गोदकर हत्या

August 17, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
वीडियो : लूटपाट के इरादे से उत्तराखंड के होटलियर भाई की अंबाला में चाकू गोदकर हत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp

अंबाला। लूटपाट के इरादे से हाईवे स्टार ढाबा के काम करने वाले युवक की दो बाइक सवार चार बदमाशों ने छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय साहिल बिष्ट बुधवार रात 11 बजे ढाबे पर काम करने के बाद अपने कमरे पर जा रहा था। करीब 200 मीटर की दूरी पर ही चार बदमाशों ने छीनाझपटी का प्रयास करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में ही साहिल होटल में भागा। घायल अवस्था में साहिल को शहजादपुर सीएचसी से चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शहजादपुर थाना पुलिस ने होटल के कोषाध्यक्ष पंकज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
https://ukdetails.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250817-WA0005.mp4

होटल पहुंचने के बाद ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था साहिल

छाती पर हमले के बाद खून से लथपथ हालत में साहिल होटल में पहुंच गया था। कोषाध्यक्ष पंकज से चंद सेकेंड बात करने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर था। सीसीटीवी फुटेज में भी खून से लथपथ हालत में , साहिल कैद हो गया था। तभी होटल का स्टाफ कार के जरिये शहजादपुर सीएचसी ले गए थे। उधर, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।

दो साल से होटल पर करता था तंदूर का काम

शिकायतकर्ता पंकज ने बताया कि साहिल मूलरूप से टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। दो साल से होटल पर तंदूर शैफ का काम कर रहा था। शहजादपुर में ही एक कमरा किराये पर लेकर रहता था। रोजाना की तरह वह काम खत्म करने के बाद बुधवार रात को होटल से घर जा रहा था।

लूट के इरादे से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साहिल की हत्या की है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का ठोस सुराग लग सके।

Previous Post

सराहनीय : धराली आपदा पीड़ितों के लिए एसजीआरआर यूनिवर्सिटी ने भेजी चार गाड़ी राहत सामग्री

Next Post

दुखद : यहां दुग्ध वाहन और ट्रॉले की भीषण टक्कर, एक की मौत

Next Post
दुखद : यहां दुग्ध वाहन और ट्रॉले की भीषण टक्कर, एक की मौत

दुखद : यहां दुग्ध वाहन और ट्रॉले की भीषण टक्कर, एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धराली आपदा : आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, बोले एक-एक जान बहुत कीमती

धराली आपदा : आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, बोले एक-एक जान बहुत कीमती

10 months ago
अजब प्रेम: यूं हुआ प्रेम कहानी का अंत, जानिये कारण……..

अजब प्रेम: यूं हुआ प्रेम कहानी का अंत, जानिये कारण……..

3 years ago
वीडियो : यहां आरटीआई कार्यकर्ता की चप्पलों से धुनाई, वीडियो वायरल

वीडियो : यहां आरटीआई कार्यकर्ता की चप्पलों से धुनाई, वीडियो वायरल

2 years ago
गजब : उत्तराखंड के पूर्व विधायक 60 हजार पेंशन और बीड़ी मांग कर पीते हैं

गजब : उत्तराखंड के पूर्व विधायक 60 हजार पेंशन और बीड़ी मांग कर पीते हैं

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.