Tuesday, September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

फिर सुर्खियों में एम्स : बेरोजगारों से 5 लाख रुपए लिए ,फिर भी नहीं दी नौकरी

December 12, 2025
in Uncategorized
0
फिर सुर्खियों में एम्स : बेरोजगारों से 5 लाख रुपए लिए ,फिर भी नहीं दी नौकरी
Share on FacebookShare on Whatsapp

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बजाय अब धाकड़ धामी ने संभाला मोर्चा

अपनी स्थापना वर्ष 2013 से लेकर लगातार एम्स ऋषिकेश घोटाले को लेकर सुर्खियों में रहा है। तब चाहे पूर्व निदेशक डॉ. रविकांत हों या अन्य कोई, संस्थान हमेशा से घोटाले के आरोपों से घिरा हुआ रहा है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि
वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कर्मचारी सिद्धांत शर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Related posts

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

September 29, 2026
कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

September 29, 2026

यहां बता दें कि ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगत सिंह रावत ने बताया कि यह मुकदमा इस सप्ताह ऋषिकेश निवासी सागर चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ऋषिकेश स्थित एम्स में कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक के पद पर कार्यरत सिद्धांत शर्मा ने उनसे इस संस्थान में नौकरी दिलाने का वादा किया और इसके एवज में 5.59 लाख हजार रुपये भी लिये।

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी
शिकायत के अनुसार, चौधरी ‘इंट्राम्यूरल रिसर्च प्रोजेक्ट’ की जानकारी लेने एम्स गए थे, जहां उनकी शर्मा से मुलाकात हुई। इसमें कहा गया कि बातचीत के दौरान सिद्धांत शर्मा ने उन्हें नौकरी दिलाने की बात कही और धनराशि ले ली। बाद में आरोपी ने दो लाख रुपये चौधरी को वापस भी कर दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर चौधरी ने एम्स के अधिकारियों से लेकर पुलिस तक शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से न्याय की गुहार लगाई।

बल मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सिद्धांत शर्मा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

ऋषिकेश स्थित एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने कहा, ‘‘सिद्धांत शर्मा पर ठगी के आरोप पहले भी लगे हैं। सभी आरोपों की जांच पूरी कर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को दे दी गई है और मामले में पीठासीन अधिकारी भी नियुक्त किया जा चुका है।’’

संदीप कुमार के अनुसार, शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई अंतिम चरण में है और उनकी सेवाएं समाप्त भी की जा सकती हैं।

अब ऐसे में बड़ा प्रश्न उठता है कि तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार के मुख्यमंत्री रहने के बदौलत मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह केंद्र सरकार से जुड़ा मामला है इस विषय में हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं, अब अचानक से धाकड़ धामी केंद्रीय संस्थान को कैसे आदेशित कर सकते हैं, जबकि रिटायर हो चुके तत्कालीन निदेशक डॉ. रविकांत पर सीबीआई की जांच चल रही है, जिससे कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पल्ला झाड़ चुके हैं।

यह सब क्रिया कलाप जनता में क्या संदेश दे रहा है, यह तो ‘धाकड़’ जनता समय आने पर जवाब देगी, जहां एक आम पीड़ित मरीज को बिस्तर दिलवाने के लिए कोरोना काल में सिफारिश लगानी पड़ती है!

वहीं सतपाल महाराज सहित किसी भी मंत्री को या उनके रिश्तेदार को एम्स ऋषिकेश हमेशा स्वागत करता है!!!

Previous Post

गजब : नशे में धुत होमगार्ड की गुंडागर्दी, ‘नंगा’ करके मारने और ‘मूत्र’ पिलाने वाली ‘मित्र पुलिस’ खामोश

Next Post

वन्य जीव प्रकरण : डीएम ने दिए आदेश, 28 गांवों के 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहन निशुल्क

Next Post
वन्य जीव प्रकरण : डीएम ने दिए आदेश, 28 गांवों के 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहन निशुल्क

वन्य जीव प्रकरण : डीएम ने दिए आदेश, 28 गांवों के 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहन निशुल्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सुसाइड : शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

सुसाइड : शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

2 years ago
प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण : पहाड़ी समाज का महाघेराव, प्रीतम भारतवाण और नरेंद्र सिंह नेगी का आव्हान

प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण : पहाड़ी समाज का महाघेराव, प्रीतम भारतवाण और नरेंद्र सिंह नेगी का आव्हान

2 years ago
अश्लील ऑडियो प्रकरण: अपने ही थाने मे थाना इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

अश्लील ऑडियो प्रकरण: अपने ही थाने मे थाना इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

2 years ago
रूद्रप्रयाग : पैर फिसलने से 70 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF बनी देवदूत

रूद्रप्रयाग : पैर फिसलने से 70 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF बनी देवदूत

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश
  • कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक
  • श्रीनगर : लोगों के लिए राहत की खबर, जानिए बाजार क्षेत्र में कब शुरू होगी जलापूर्ति

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

September 29, 2026
कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.