Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

अवैध कारोबार: पुलिस ने दबोचा शातिर तस्कर को

August 10, 2023
in अपराध
0
अवैध कारोबार: पुलिस ने दबोचा शातिर तस्कर को
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

उत्तराखंड के काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने  बरेली के एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम स्मैक बरामद स्मैक की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है।उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान ढेला पुल के पास के ग्राम अगरास थाना फतेहगंज तहसील मीरगंज जिला बरेली निवासी अमरुद्दीन अंसारी पुत्र दन्नू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बेचकर कमाये गये 15000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कपड़े की कड़ाई का काम करता था काम में मंदी आने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होने पर क्षेत्र निवासी रेशमा जो पहले से ही स्मैक के कारोबार में लिप्त है और कई बार बरेली और काशीपुर आदि स्थानों से स्मैक के मामले में जेल भी जा चुकी है। एक दिन उसने अपने पास बुलाकर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देते हुये बरेली से स्मैक ले जाकर काशीपुर व उसके आसपास के क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिये लालच दिया जिस कारण व लालच में आ गया, और तब से ही वह रेशमा से स्मैक लाकर उसे काशीपुर तथा उसके आसपास के स्मैक तस्करो शाहनवाज, उसकी बीवी, यामीन, शमीम भाभी निवासी बैलजुड़ी थाना कुंडा को ऊंचे दामों पर बेचता था। बरेली में जब घर पर रेशमा नहीं होती थी तो रेशमा की बेटी उजमा उसे स्मैक देती थी। कितना पैसा कहां से लाना है इसका की बेटी उजमा ही रखती थी। अभियुक्त ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है उसके स्मैक के धंधे में हिसाब किताब रखने के लिये उसकी पत्नी गुड़िया भी पूरी मदद करती है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने स्मैक के कारोबार में लगे हुए और तस्करों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, एसआई कंचन पडलिया, देवेन्द्र सामंत, कां. प्रेम कनवाल, गौरव सनवाल, का0 सुरेन्द्र सिंह, महिला कां. रिचा तिवारी व एसपीओ माजिद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Tags: Awaidh karobar news in Hindidaily news in Hindilatest awaidh karobar news in Hindiupdated awaidh karobar news in Hindi
Previous Post

कामयाबी : पुलिस ने किया फर्जी स्टीकर लगाकर डिफेंस की शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज : सीएम धामी ने कहा सरकार प्रदेश में भू-कानून लगाने को पूरी तरह से तैयार

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज : सीएम धामी ने कहा सरकार प्रदेश में भू-कानून लगाने को पूरी तरह से तैयार

ब्रेकिंग न्यूज : सीएम धामी ने कहा सरकार प्रदेश में भू-कानून लगाने को पूरी तरह से तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग नई दिल्ली : नीट पेपर लीक पर CJP का संसद मार्च उग्र, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, विवादित शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे अमित शाह से मिलने

ब्रेकिंग नई दिल्ली : नीट पेपर लीक पर CJP का संसद मार्च उग्र, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, विवादित शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे अमित शाह से मिलने

4 weeks ago
हनक :  करोड़ों की जमीन कौडियों में लेने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

हनक : करोड़ों की जमीन कौडियों में लेने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

3 years ago
हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

2 months ago
भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.