Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

दर्दनाक:जमीन के लिए खूनी खेल,भाई ने की भाई की हत्या

May 30, 2023
in अपराध
0
दर्दनाक:जमीन के लिए खूनी खेल,भाई ने की भाई की हत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp

बहादराबाद में एक व्यक्ति के अपने ही भाई की हत्या कर उसके शव को जलाने का मामला सामने आने से बहादराबाद के खेड़ी और बेगमपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, ग्रामीण सोमवार की सुबह अपने खेत में गया था। रात में उसका अधजला शव मिलने पर मृतक के बेटे ने अपने चाचा पर जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी राजपाल सोमवार सुबह अपने खेत में गया था। लेकिन जब देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटा और उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया, तब राजपाल के परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात के समय उसका अधजला शव बेगमपुर में फैक्ट्री के पास से बरामद हुआ। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान और कस्बा चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है। राजपाल के बेटे मोंटी ने पुलिस को बताया कि उसके दादा अरू को करीब 50 साल पहले पट्टे पर सिंचाई विभाग की जमीन मिली थी। किसी जमीन को लेकर उसके पिता राजपाल और चाचा बाल सिंह के बीच विवाद चला आ रहा था।

 

मोंटी ने आरोप लगाया कि चाचा बाल सिंह उसके पिता को कई बार धमकी दे चुका था। उसी ने हत्या कर शव जलाया है। देर रात एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह और सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि ग्रामीण का अधजला शव मिला है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीण का अधजला शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह आस-पास के गांव में फैल गई। जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। 

वहीं, हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के परिवारों में काफी समय से तनातनी बनी हुई थी। झगड़ा होने पर मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि राजपाल की इस तरह हत्या हो जाएगी और उसके शव जला कर इस तरह खुर्द-बुर्द करने का प्रयास भी किया जाएगा।

Tags: Hindi samachar Uttrakhandlatest crime news Hindi samacharlatest Hindi samachar Uttrakhandupdate Hindi samachar Uttrakhand
Previous Post

बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर 3 जून तक लगी रोक

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: गरीब मेधावी बच्चों के लिए खुले “द दून स्कूल “में पढ़ने के दरवाज़े

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज: गरीब मेधावी बच्चों के लिए खुले    “द दून स्कूल “में पढ़ने के दरवाज़े

ब्रेकिंग न्यूज: गरीब मेधावी बच्चों के लिए खुले "द दून स्कूल "में पढ़ने के दरवाज़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम का रास्ता बाधित

बड़ी खबर: भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम का रास्ता बाधित

3 years ago
नमामि गंगे : अलकनंदा नदी में छोड़ी गईं 7000 महाशीर मछलियां

नमामि गंगे : अलकनंदा नदी में छोड़ी गईं 7000 महाशीर मछलियां

1 month ago
एक्सक्लूसिव : ‘धाकड़ सीएम धामी’ ने गोदी मीडिया को दिया 1 हजार करोड़ का विज्ञापन, अब केंद्र से मांगे 17,877 करोड़

एक्सक्लूसिव : ‘धाकड़ सीएम धामी’ ने गोदी मीडिया को दिया 1 हजार करोड़ का विज्ञापन, अब केंद्र से मांगे 17,877 करोड़

10 months ago
सराहनीय पहल : ससुराल वालों से प्रताड़ित बेटी को बैंड-बाजे के साथ घर वापस ले आए पिता, पढिए पूरी खबर ……..

सराहनीय पहल : ससुराल वालों से प्रताड़ित बेटी को बैंड-बाजे के साथ घर वापस ले आए पिता, पढिए पूरी खबर ……..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.