Tuesday, June 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

नगर निगम देहरादून : प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा मोहल्ला स्वच्छता समिति घोटाले का मामला, मेयर गामा पर गंभीर आरोप

November 26, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
नगर निगम देहरादून : प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा मोहल्ला स्वच्छता समिति घोटाले का मामला, मेयर गामा पर गंभीर आरोप
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

नगर-निगम देहरादून के मोहल्ला स्वच्छता समिति घोटाले के मामले में नगर निगम और उत्तराखंड सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने के कारण अब प्रधानमंत्री से इस घोटाले की शिकायत की गयी है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि निवर्तमान नगर निगम बोर्ड द्वारा एक सोची समझी रणनीति तहत किया गया। नगर निगम का अब तक सबसे बडा घोटाला है। इसमें मेयर सूनील उनियाल गामा से लेकर पार्षद सुपरवाइजर से लेकर सफाई निरीक्षक मौहल्ला स्वच्छता समिति के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी तक शामिल रहे।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

निवर्तमान बोर्ड से पहले तक नगर निगम के 60 वार्ड थे और इनमें 20-21 सफाई कर्मचारी पहले से ही कार्यरत थे। ऐसे में इनमें सफाई कर्मचारी रखने की कोई आवश्यकता नही थी। केवल नये जुडे 40 वार्डो में ही सफाई कर्मचारी रखने की आवश्यकता थी। निवर्तमान बोर्ड की शुरुआती बोर्ड मिटिंग के शुरू होते ही पार्षद गण हल्ला मचाना शुरू कर देते थे, सफाई नही हो रही सुपरवाइजर हमारी नही सुन रहे फिर वर्ष 2019 में 3 जून को प्रस्ताव संख्या 25(7) के अन्तर्गत मौहल्ला स्वच्छता समिति के गठन का प्रस्ताव बोर्ड मिटिंग मे लाया गया ,जिसे बोर्ड द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया और देहरादून नगर निगम के सभी 100 वार्डों में मौहल्ला स्वच्छता समिति बनाने पर मोहर लगा दी गई और पार्षदों को कर्मचारी रखने से लेकर काम लेने और हटाने तक अधिकार दे दिया गया। वेतन नगर निगम द्वारा देना तय किया गया और यही अधिकार करोड़ो के घोटाले का कारण बना, जब मौहल्ला स्वच्छता समिति के गठन के बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नही हुआ वार्डो मे कर्मचारी नजर नही आ रहे थे। तब जोशी ने नगर निगम के लोकसूचना अधिकारी से मौहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों की जानकारी मांगी।

लोकासूचना अधिकारी द्वारा जो सूचना प्रेषित की गयी वो काफी चौंकाने वाली थी, जोशी द्वारा सबसे पहले कौलागढ वार्ड 31 की सूची देखी, सूची में दिखाये गये दो सफाई कर्मचारी बाबूलाल उर्फ बल्ली पुत्र जीतराम 15 प्रेमपुरमाफी और राजेंद्र थापा पुत्र धनबहादुर थापा प्रेमपुरमाफी दोनो फर्जी निकले अन्य वार्डो की सूची में नैथानी ध्यानी पुरोहित चमोली नौटियाल जैसे उच्च कुल वालों को सफाई कर्मचारी दिखाया गया।

इससे घोटाले का पर्दाफाश हुआ कि पार्षदों ने अपने सगे संबन्धियों यार दोस्तों को कागजों में सफाई कर्मचारी बनाकर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। इस भ्रष्टाचार में सफाई नायकों और निरिक्षकों की अहम भूमिका रही, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सफाई नायक द्वारा ली जाती थी।
सफाई निरीक्षक द्वारा सत्यापन किया जाता था, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जांच के बाद लेखा अनुभाग वेतन जारी करता था मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी बिना जांच के सूची लेखा अनुभाग को भेज देते थे और लेखा अनुभाग भी बिना जांच किये वेतन जारी करता रहा, जबकि नगर आयुक्त द्वारा शिकायतों के बाद मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी और लेखा अनुभाग को जांच के आदेश किये हुए थे। शुरुआत में 275 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया गया लेकिन बहुत जल्द वेतन 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया, जबकि निवर्तमान बोर्ड से पहले 20-20 सालों से काम कर रहे कर्मचारी 3-3 हजार में काम कर रहे थे। शासनादेश के अनुसार सफाई कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके खाते में दिया जाना था। लेकिन शासनादेश को दरकिनार करते हुए 900 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को नकद मनमाफिक भुगतान किया गया।
हद तो तब हो गयी जब यूपी बिहार पश्चिम बंगाल वालों को सफाई कर्मचारी दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। वार्डो के सफाई नायक, निरिक्षक और नगर निगम के अधिकारियों ने पार्षदों के साथ मिलकर घोटाले को बखूबी अंजाम दिया। विनोद जोशी ने अप्रैल 2021 में बाकायदा नगर निगम मे प्रदर्शन करके घोटाले का भंडाफोड किया और नगर आयुक्त को कार्यवाई करने के लिए कहा लेकिन 5 दिन में कार्यवाई का भरोसा देने के बाद आज तक कोई कार्रवाई नही हुई।
निवर्तमान बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद नगर निगम प्रशासक जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से घोटाले की जांच करवाई जांच में मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि पार्षदों द्वारा केवल कागजों मे सफाई कर्मचारी दिखाकर लगातार चार साल नगर निगम के खजाने की सफाई होती रही। जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम प्रशासक जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को घोटालेबाजों से रिकवरी के आदेश किये गए लेकिन दुर्भाग्य फिर से चुनाव होने वालें हैं लेकिन किसी भी घोटालेबाज से रिकवरी नही हो पायी है। घोटाले पर कार्यवाई न करके नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री जी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने प्रधानमंत्री से घोटाला करने में शामिल पार्षदों सफाई नायकों, निरीक्षकों मौहल्ला स्वच्छता समिति के अध्यक्षों, कोषाध्यक्षों,सचिवों और शामिल अधिकारियों से रिकवरी करने और पार्षदों के आगामी नगर निगम चुनाव लडनें पर रोक लगाने की मांग की है।

Tags: नगर निगम देहरादून
Previous Post

दहशत : जखोली के बाद अब यहां महिला को उठा ले गया आदमखोर, वन विभाग मूक दर्शक

Next Post

भू-कानून : सरकार का बड़ा फैसला, क्या अब नहीं बेच पाएंगे अपनी जमीन

Next Post
भू-कानून : सरकार का बड़ा फैसला, क्या अब नहीं बेच पाएंगे अपनी जमीन

भू-कानून : सरकार का बड़ा फैसला, क्या अब नहीं बेच पाएंगे अपनी जमीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाई कोर्ट न्यूज़ : हाई कोर्ट का फैसला बंद करने से इनकार, यदि रेप पीड़िता से शादी भी रचा ली तो,

हाई कोर्ट न्यूज़ : हाई कोर्ट का फैसला बंद करने से इनकार, यदि रेप पीड़िता से शादी भी रचा ली तो,

3 years ago
मौसम अपडेट : इस जिलें में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में रहेगा कोहरा

5 months ago
दुखद : यहां ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत

दुखद : यहां ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत

1 month ago
लिव इन रिलेशनशिप :भू भूम्याल जागृति मंच का विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन:

लिव इन रिलेशनशिप :भू भूम्याल जागृति मंच का विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन:

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.