Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

स्मार्ट सिटी : 30 इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन, 19 कार्य पूर्ण, पढ़िए पूरी खबर

November 15, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
स्मार्ट सिटी : 30 इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन, 19 कार्य पूर्ण, पढ़िए पूरी खबर
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में स्मार्ट सिटी परियोजना एवं उससे संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं जिसमें से क्रैश बिल्डिंग, मॉर्डन दून लाइब्रेरी, स्मार्ट वाटर एटीएम, परेड ग्राउण्ड रिनोवेशन, ड्रेन, स्मार्ट रोड सहित 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य देर से शुरू होने के कारण अभी तक गतिमान है। उन्होंने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 तक ग्रीन बिल्डिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण किये गये हैं। उन्होंने कहा कि शहर के 10 वार्डों में स्मार्ट सिटी के कार्य कराये गये हैं जबकि 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 10 वार्डों से बाहर भी निरंतर किया जा रहा है तथा स्मार्ट सिटी द्वारा दी गयी कूड़ा गाड़ी भी पूरे नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रही है।

मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 1 हजार करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जानी थी जिसमें से 750 करोड़ रूपये विभिन्न विकास कार्यों में व्यय किये जा चुके हैं। उन्होंने शहर भर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की भी समीक्षा की जिसमें अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर भर में लगभग 674 कैमरे लगाये गये हैं जिसमें से लगभग 496 कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं जबकि विभिन्न जगहों पर रोड कटिंग तथा अन्य कार्यों की वजह से शेष कैमरे कार्यरत नहीं हैं जिसपर विभागीय मंत्री ने त्वरित कार्यवाही कर शेष कैमरों को सुचारू करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री ने स्मार्ट सिटी से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्मार्ट सिटी के शेष कार्यों में तत्परता दिखाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना सोनिका, एसीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना तीरथ पॉल सिंह तथा स्मार्ट सिटी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: स्मार्ट सिटी
Previous Post

बड़ी खबर : प्रमोशन न लेने वालों कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, शासनादेश जारी

Next Post

बड़ी खबर: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज फिर विवादों मे, अब निदेशक पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप, 3 करोड़ की पेमेंट का है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : सड़क हादसे मे यूकेडी नेता समेत 3 की मौत

दुखद : सड़क हादसे मे यूकेडी नेता समेत 3 की मौत

1 year ago
अंधेरगर्दी : रेसर बाइक को 1 दिन में पिला दिया 146 लीटर पेट्रोल लखनऊ पुलिस का कारनामा

अंधेरगर्दी : रेसर बाइक को 1 दिन में पिला दिया 146 लीटर पेट्रोल लखनऊ पुलिस का कारनामा

3 years ago
शर्मनाक : यहां प्रधान पति पर लगे महिला शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप

शर्मनाक : यहां प्रधान पति पर लगे महिला शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप

1 week ago
शातिर ठग : यहां ठगों ने किसान के घर के नीचे सोना-चांदी दबे होने का झांसा देकर लूट लिए 86 लाख रुपए

शातिर ठग : यहां ठगों ने किसान के घर के नीचे सोना-चांदी दबे होने का झांसा देकर लूट लिए 86 लाख रुपए

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.