Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : अतिथि शिक्षकों की मांगों को कैबिनेट मे न रखने से नाराज संघ, सरकार को दो टूक चेतावनी 

October 23, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
ब्रेकिंग : चार हजार अतिथि शिक्षकों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर रोका
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। इस बार भी कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों की मांगों पर कोई विचार न किए जाने से अतिथि शिक्षक संघ नाराज है। बीते 2 अगस्त से प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों ने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद बीते 14 अगस्त को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास पर अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की मंत्री महोदय के साथ बैठक भी हुई थी। बैठक में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने गेस्ट टीचरों को आश्वासन दिया था कि अगली या दूसरी कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों को कैबिनेट के सम्मुख रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया था कि 40 दिन के भीतर उनके मानदेय वृद्धि और 60 दिन के भीतर अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य की नीव रखी जाएगी। इसके बाद अतिथि शिक्षकों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद और तीन कैबिनेट बैठकों के बाद भी अभी तक अतिथि शिक्षकों की मांगों पर अमल नहीं किया गया। जिसको लेकर अतिथि शिक्षक संघ में खासा आक्रोश है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट और रुद्रप्रयाग जनपद के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि न्यूनतम मानदेय में अतिथि शिक्षक अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। लेकिन स्थाई शिक्षक के आते ही अतिथि शिक्षकों को विद्यालय से अन्य विद्यालय भेज दिया जाता है। जिस कारण वह बोरिया बिस्तर ढोने पर मजबूर हैं। उन्होंने एक स्वर में चेतावनी दी है कि यदि अति शीघ्र अतिथि शिक्षकों की मांगों पर अमल नहीं किया जाता है तो इसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासन अतिथि शिक्षक संघ और बर्दाश्त नहीं करेगा।

इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं अतिथि शक्षक
1- अतिथि शिक्षकों के पदों को सुरक्षित करना।
2- 40000 वेतन।
3- जनपद में पद रिक्त होने पर गृह जनपद वापसी।
4- पिछले डेढ़ साल से बाहर चल रहे व्यायाम शिक्षकों को पद सृजित कर समायोजित करना
5- दीर्घवकाश के मानदेय विसंगति दूर करना।
6- चिकित्सा अवकाश

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

हालांकि शिक्षा मंत्री ने अतिथि शिक्षकों की इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब अतिथि शिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Tags: उत्तराखंड अतिथि शिक्षक संघ
Previous Post

दर्दनाक हादसा : यहां सेना का ट्रक पलटा, एक जवान शहीद

Next Post

शर्मनाक : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गुरूजी गिरफ्तार

Next Post
बड़ी खबर : दर-दर भटक रही यौन उत्पीड़िता, दो बार एसपी से शिकायत के बावजूद नहीं हुआ मुकदमा

शर्मनाक : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गुरूजी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : सीएम धामी लौटे दिल्ली से, मंत्रिमंडल में विस्तार होना तय, इनको मिलेगा मौका!

ब्रेकिंग : सीएम धामी लौटे दिल्ली से, मंत्रिमंडल में विस्तार होना तय, इनको मिलेगा मौका!

9 months ago
वीडियो : इस्तीफा देने से पहले रो पड़े मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश : नगर निगम की मेयर सीट आरक्षित करना प्रेमचंद को पड़ा भारी, आखिर मास्टर का मास्टर स्ट्रोक खेल गया खेला

1 year ago
क्राइम न्यूज़: जॉइंट ऑपरेशन चलाकर खटीमा फॉरेस्ट टीम ने ‍किया चार वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार

क्राइम न्यूज़: जॉइंट ऑपरेशन चलाकर खटीमा फॉरेस्ट टीम ने ‍किया चार वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार

3 years ago
दुखद : यहां दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

दुखद : यहां दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल
  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

May 15, 2026
बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.