Monday, September 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : हरक सिंह रावत से ईडी ने की लंबी पूछताछ, 12 घंटे और 50 सवाल

September 3, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : हरक सिंह रावत से ईडी ने की लंबी पूछताछ, 12 घंटे और 50 सवाल
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ईडी मैं सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर बाहर आ सके। हरक सिंह रावत सुबह साढ़े 10 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उनके इंतजार से पहले से तैयार बैठी ईडी की देहरादून शाखा ने उनके सामने सवालों की झड़ी लगा दी। ईडी ने हरक सिंह रावत से पाखरो के मामले में 50 सवाल किए। जिसमें वन मंत्री रहते हुए उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल किए गए। करीब 12 घंटे चली पूछताछ के दौरान हरक सिंह के समर्थक और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता दिनभर ईडी दफ्तर के बाहर ही डटे रहे। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा था, बाहर उनकी बेचैनी भी बढ़ रही थी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार में वन मंत्री रहे हरक सिंह रावत (अब दोबारा कांग्रेस में शामिल) पर अफसरों के साथ मिलकर कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में मानकों को ताक पर रखकर हजारों पेड़ों के कटान, निर्माण और करोड़ों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। इसी मामले में ईडी लंबे समय समय पूछताछ के लिए हरक सिंह की राह देख रही थी। ईडी के ताजा नोटिस के क्रम में उन्हें सोमवार को पेश होने को कहा गया था। इस बार हरक सिंह रावत बिना लाग लपेट ईडी के समक्ष पेश हो गए।

सोमवार को ईडी के समक्ष पेश हुए पूर्व वन मंत्री हरक सिंह ने एक के बाद एक कई सवालों का सामना किया। ईडी ने मुख्य रूप से उनसे पाखरो रेंज में गंभीर अनियमितता को लेकर वन मंत्री के रूप में भूमिका पर सवाल किए। इस दौरान उनसे कुल 50 सवाल किए गए। कई सवालों के जवाब हरक सिंह रावत ने दिए, जबकि कुछ सवालों पर वह अटक गए। उन्होंने कुछ सवालों के जवाब के लिए समय भी मांगा है। बताया जा रहा है कि पाखरो प्रकरण में वन मंत्री के रूप में हरक की भूमिका को लेकर काफी कुछ तस्वीर साफ हो गई है। बाकी जिन सवालों का जवाब अभी हरक सिंह नहीं दे पाए, उनके जवाब के लिए ईडी फिर से तलब कर सकती है।

निकट भविष्य के केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अब फिर से कांग्रेस में शामिल हो चुके हरक सिंह रावत इस सीट से संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं। ऐसे समय में सीबीआई और अब ईडी की सक्रियता से हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, हरक सिंह रावत बार-बार यही कह रहे हैं कि कार्बेट में उनके स्तर से कोई घपला नहीं किया गया है। उन्होंने हाल में सीबीआई के समक्ष पेश होकर न कुछ दस्तावेज अधिकारियों को सौंपे, बल्कि यह भी कहा कि वन मंत्री होने के नाते उन्होंने फाइलों पर हस्ताक्षर किए। यदि कहीं कोई गड़बड़ की गई है तो उसके लिए अफसर दोषी हैं। क्योंकि, नयमों का परीक्षण करना मंत्री का काम नहीं होता है।

Tags: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी
Previous Post

गैरसैण ब्रेकिंग : मूल निवास आंदोलन का राजनीतिकरण करने पर तुली यूकेडी, हुई झड़प

Next Post

सियासत : भाजपा जांच एजेंसियों का कर रही दुरूपयोग, जानिए क्या बोले हरक सिंह रावत 

Next Post
सियासत : भाजपा जांच एजेंसियों का कर रही दुरूपयोग, जानिए क्या बोले हरक सिंह रावत 

सियासत : भाजपा जांच एजेंसियों का कर रही दुरूपयोग, जानिए क्या बोले हरक सिंह रावत 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : कलयुगी पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपनी 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज करवाया मुकदमा

शर्मनाक : कलयुगी पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपनी 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज करवाया मुकदमा

2 years ago
ब्रेकिंग : UKSSSC घोटाले में फंसे हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना, ED की रेड में 32 लाख कैश और सोना बरामद, जानिए पूरा कनेक्शन

ब्रेकिंग : UKSSSC घोटाले में फंसे हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना, ED की रेड में 32 लाख कैश और सोना बरामद, जानिए पूरा कनेक्शन

1 week ago
बेशर्म परियोजना निदेशक : दूसरी बार लगा युवती से छेड़छाड़ का आरोप

बेशर्म परियोजना निदेशक : दूसरी बार लगा युवती से छेड़छाड़ का आरोप

2 years ago
ब्रेकिंग : हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का टूटा दांत महिला घायल

ब्रेकिंग : हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का टूटा दांत महिला घायल

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा
  • विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव
  • सरकारी योजनाओं से बदली बागवान की तकदीर, सेब ग्रेडिंग-पैकेजिंग से बढ़ी आय

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा

विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा

September 21, 2026
विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव

विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव

September 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.