Thursday, April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

उप चुनाव : बद्रीनाथ विधानसभा में पत्रकार नवल खाली को जन संवाद यात्रा में मिल रहा आपार समर्थन

May 28, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

Related posts

देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

April 22, 2026
ब्रेकिंग : दून पुलिस में 50 से ज्यादा दरोगाओं के तबादले, 8 महिला दरोगा भी शामिल

ब्रेकिंग : दून पुलिस में 50 से ज्यादा दरोगाओं के तबादले, 8 महिला दरोगा भी शामिल

April 22, 2026

चमोली। आगामी उपचुनाव को लेकर बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद यात्रा पर निकले पत्रकार नवल खाली देश के प्रथम गांव नीति घाटी के मलारी पहुंचे। जहां जनता से संवाद करते हुए उन्होंने वहां की समस्याओं को जाना और समाधान की दिशा में भी आगे बढ़े।

मलारी की मिट्टी की पहचान पहुंचेगी विश्व स्तर पर। इस मिट्टी में पैदा उत्पादो की मिलनी चाहिए उचित कीमत

मलारी गांव पहुंचने पर जन संवाद के दौरान बुजुर्गों के अनुभवों और युवाओं के सुझाव लिए। मलारी की मिट्टी में उत्पादित होने वाली चीजों की महत्ता को समझा। वहां के स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि इस मिट्टी की कई खासियत हैं। घरेलू इलाज में हप्पू (टॉन्सिल) होने पर इसका लेप लगाया जाय तो तुरंत राहत मिलती है, वहीं जानवरो में होने वाले इन्फेक्शन खुरपका जैसे रोगों में भी इसका इस्तेमाल होता है। वहीं इस मिट्टी का बड़ा ही आध्यात्मिक महत्व भी है जो किसी भी शुभकार्य में इस्तेमाल की जाती है।

मलारी में बने कोल्ड स्टोर और हॉट बाजार पैसों की बर्बादी

स्थानीय बुजुर्ग और जड़ी बूटी और उद्यान पर शोधकर्ता और प्रवक्ता वचन सिंह ने बताया कि यहां बने कोल्ड स्टोर और हॉट बाजार पैसों की बर्बादी है, यह जनता के किसी काम के नहीं हैं। जनता से राय लेने के बाद ही इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए था। वहीं उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि यहां एक बैडमिंटन कोर्ट बना हुआ है जो ऐसी जगह पर बना है जहां दिन भर तेज रफ्तार हवाएं चलती हैं । उन्होंने कहा कि यहां कि योजनाएं स्थानीय लोगों से संवाद के बाद ही बननी चाहिए। सेब के पौध वितरण सिस्टम पर भी उन्होंने सवाल उठाए उन्होंने कहा कि यहां के वातावरण और ऊंचाई को देखकर ही सेब की किस्मों की पौध का वितरण होना चाहिए।

नवल खाली ने कहा कि मलारी गांव आज जीवंत गांवों की श्रेणी में है। यहां के कर्मठ लोगों को खूब प्रोत्साहन मिलना चाहिए । इनके अनुभवों के आधार पर विभागों को योजनाएं बनानी चाहिए। नवल खाली ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा में उनकी जन संवाद यात्रा निरंतर जारी है और वो जनता की समस्याओं को समझने के साथ साथ उनके निराकरण की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

गमशाली पहुंचने पर समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान भी किया।

जीवंत गांव गमशाली पहुंचने पर पूर्व प्रधान हुकुम सिंह मर्तोलिया, उप प्रधान नारायण सिंह रावत और स्थानीय महिलाओं से मुलाकात की समस्याओं को सुना। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उन्हे बीज और खाद नहीं मिल पा रहे हैं । जिसके बाद पत्रकार नवल खाली ने तत्काल उद्यान अधिकारी चमोली को फोन पर ये जानकारी दी और महिलाओं की बात सीधे अधिकारी से वार्ता करवाई जिसके बाद तुरंत ही उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए उद्यान अधिकारी ने बीज भिजवाने की बात कही।
उप प्रधान नारायण सिंह रावत ने बताया कि यहां सिंचाई गुलों की मरमत की जानी चाहिए और यहां पैदा होने वाले उत्पादों को ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता है।

नवल खाली ने बताया कि वो जनता के बीच लगातार इसी तरह का संवाद जारी रखते हुए जन समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Tags: बद्रीनाथ विधानसभा सीट
Previous Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आज सुबह यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Next Post

दुखद : यहां स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक गंभीर 

Next Post

दुखद : यहां स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक गंभीर 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

महादान : एसजीआरआर कालेज में NSS दिवस पर किया गया रक्तदान

महादान : एसजीआरआर कालेज में NSS दिवस पर किया गया रक्तदान

3 years ago
तोहफा : उत्तराखंड को मिल सकती है कई ट्रेनों की सौगात, सीएम धामी मिले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से

तोहफा : उत्तराखंड को मिल सकती है कई ट्रेनों की सौगात, सीएम धामी मिले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से

2 years ago
धरपकड़ : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

धरपकड़ : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

11 months ago
दुखद : भाई की डांट से नाराज नाबालिग बहन ने खाया जहर, हुई मौत

दुखद : भाई की डांट से नाराज नाबालिग बहन ने खाया जहर, हुई मौत

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू
  • रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के बाद तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट समस्त श्रद्धालुओं के खुले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.