Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

धोखाधड़ी : उत्तराखंड में कई आईएएस, आईपीएस और पूर्व आईएएस अधिकारियों को लगाया चूना RTI में खुलासा…

October 29, 2023
in खुलासा
0
धोखाधड़ी : उत्तराखंड में कई आईएएस, आईपीएस और पूर्व आईएएस अधिकारियों को लगाया चूना RTI में खुलासा…
Share on FacebookShare on Whatsapp

आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों की कालोनी को लेकर  एडवोकेट विकेश नेगी ने आरटीआई के तहत बड़ा खुलासा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

मामला विकासनगर नगर पालिका परिषद से आठ किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित पौंधा का है जहां भूमाफिया ने प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस के साथ ठगी करते हुए उन्हें अवैध प्लाट बेच दिये। यह जमीन हरिजन की है और इसके लिए जिलाधिकारी से कोई अनुमति भी नहीं ली गयी थी।

Related posts

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

April 12, 2026
गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

April 6, 2026

सरकार को भी 300 इस बीघा जमीन में दिशा- एक और दिशा-दो के नाम से चल रहे इस प्रोजेक्ट में  स्टाम्प ड्यूटी की भारी चपत लगाई गई है। गढ़वाल कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इस मामले की जांच के आदेश दिये थे, लेकिन कई वरिष्ठ नौकरशाहों की संलिप्ता के कारण  अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने इस मामले के आरटीआई से इस भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पौंधा में दिशा फारेस्ट के नाम से इंद्र सिंह बिष्ट, एस.सी माथुर समेत एक गिरोह ने संगठित तरीके से 150-150 बीघा जमीन के प्रोजेक्ट शुरू करते हुए इन्हें दिशा-वन और दिशा – टू नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अफसरों की कालोनी बनाई जानी है।

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह कृषि भूमि पहले हरिजन के नाम थी और बाद में यह सरकार के अधीन रही। अब इसमें निजी कालोनाइजर शामिल हो गया। उन्होनें बताया कि इस जमीन पर लगभग डेढ़ हजार पेड़ थे। जिनको बिना अनुमति काट दिया गया था।

आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक यहां प्लाट खरीदने वालों में उत्तराखंड के कई मौजूदा आईएएस, आईपीएस, पूर्व आईएएस, समेत कई अन्य नौकरशाह और हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं। जिनके साथ जमीन खरीद के नाम पर यह ठगी की गई है। एडवोकेट विकेश नेगी ने बताया कि यह जमीन सरकार में निहित होनी थी, लेकिन दबाव के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस भूमि की बैंक ने भी जांच करने के बाद रिपोर्ट में कहा गया कि पांच सेल डीड की जांच में पाया गया कि इसमें उत्तर प्रदेश भूमि जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा 157 ए का भी उल्लंघन किया गया है। इस जमीन को खरीदने-बेचने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति चाहिए जो कि नहीं ली गयी।

एडवोकेट विकेश नेगी के बताया कि इस कालोनी में सर्किल रेट 6800 रुपये प्रति वर्ग मीटर है जबकि यहां केवल 5000 रुपये की दर से स्टाम्प वसूलकर सरकार को भी चूना लगाया गया है। इस भूमि को लेकर विकासनगर में सिविल कोर्ट में मामला चला था जिसमें बिल्डर एससी माथुर ने अपील की थी कि भूमि को उचित माध्यम से खरीदा गया है लेकिन अदालत ने उसकी अपील को खारिज कर दिया। आरटीआई के दस्तावेजों के मुताबिक इस मामले में भूमि धोखाधड़ी समन्वय समिति पौड़ी गढ़वाल के अपर आयुक्त प्रशासन ने देहरादून के जिलाधिकारी को 2021 से 23 जुलाई 2022 लगातार पत्र भेजे कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिये थे, लेकिन अब तक इस मामले की जांच नहीं हुई है।

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार इस मामले में नौकरशाहों से भी ठगी हुई है। साथ ही जमीन खुर्द-बुर्द के साथ ही अवैध तरीके से डेढ़ हजार पेड़ काट दिये गये। उन्होंने कहा कि स्टाम्प ड्यूटी में भी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए

Tags: daily Uttarakhand fraud newslatest Uttarakhand fraud news in Hindiupdated Uttarakhand fraud newsUttarakhand fraud news
Previous Post

बड़ी खबर : गोरखा सैनिकों ने ‘अग्निवीर’ की नौकरी छोड़ी और बिना पैसों के यूक्रेन में गंवा रहे हैं जान

Next Post

खुशखबरी : आज होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को मिल सकता है दीवाली का तोहफा

Next Post
खुशखबरी : आज होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को मिल सकता है दीवाली का तोहफा

खुशखबरी : आज होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को मिल सकता है दीवाली का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : अग्निवीर दीपक सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

दुखद : अग्निवीर दीपक सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

7 months ago
बड़ी खबर:देहरादून नगर निगम नींद में, जमीनों  में हो रहे अवैध कब्जे

बड़ी खबर:देहरादून नगर निगम नींद में, जमीनों में हो रहे अवैध कब्जे

3 years ago
खबर : लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ वेंटिलेटर पर, नेगी दा परेशान

खबर : लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ वेंटिलेटर पर, नेगी दा परेशान

1 year ago
बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.