Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खेल

प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ खड़ी है

October 23, 2023
in खेल
0
प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ खड़ी है
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में, गोवा में होने वाले आगामी 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

 

Related posts

गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया

गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया

January 28, 2026
बड़ी खबर : पंचायत चुनाव चिन्ह आबंटन पर फिलहाल लगी रोक

जखोली : लस्या- बजीरा वार्ड पर घमासान, कौन बनेगा प्रधान

July 25, 2025

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य की ओर से भाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट,ट्रैक सूट का वितरण कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने मनोबल और लगन से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी अपनी कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम अवश्य रोशन करेंगे। उन्होंने कहा इस वर्ष खेल विधाओं एवं खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि होने के साथ खेल संस्कृति का भी निरंतर विकास हो रहा है। सरकार भी राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं को बढ़ावा दिए जाने के मकसद से खेल में उभरते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु

 “नई खेल नीति” लाई गई है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से खेलों के प्रति रूचि जगाने हेतु 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत 2000 प्रति माह छात्रवृत्ति एवं 10 हजार रुपए प्रति वर्ष संबंधति खेलों से संबंधित किट खरीदने के लिए दिए जा रहे है। 

“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दिए जाने के साथ ही खिलाड़ियों को नियमानुसार त्वरित वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु 

‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’ की स्थापना भी की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान प्रदेश के प्रत्येक खिलाड़ी का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविरों में यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार विश्वविद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 % स्पोर्ट्स कोटे की व्यवस्था करने के लिये नियमावली बनाने जा रही है। निजी खेल क्षेत्रों के माध्यम से खेल अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा राज्याधीन सेवाओं में सेवायोजन के लिए 4 % खेल कोटे को पुनः लागू किये जाने की कार्यवाही गतिमान।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी खिलाड़ी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ भरपूर मेहनत एवं विकल्प रहित संकल्प’ के मूल मंत्र को अपनाकर अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए जी जान से जुट जाएं। राज्य सरकार भी आपके साथ हर कदम पर खड़ी है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर स्वयं को गौरवान्वित एवं ऊर्जावान महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा बदलते समय के साथ लोगों का खेलों के प्रति नजरिया भी बदला है। उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में नित नए किर्तिमान गढ‌ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों का सरकारी सेवा में नौकरियों में रास्ता खोला है। आज खिलाड़ियों के वर्तमान के साथ भविष्य भी बनाने का कार्य गतिमान है।

 

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में इस बार राज्य की ओर से 240 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है। जिसमें 177 खिलाड़ियों के साथ 63 टीम ऑफिशियल्स हैं और यह टीम 25 खेलों में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने खिलाडियों को आगामी राष्ट्रीय खेलों हेतु शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम में उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष निर्मान मुखर्जी, महासचिव डॉ. डी.के सिंह, निदेशक खेल जितेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. अलकनंदा अशोक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: daily Uttarakhand sports newslatest Uttarakhand sports newsupdated Uttarakhand sports newsUttarakhand sports news
Previous Post

हिमाकत : – उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक करके अपलोड की न्यूड फोटो

Next Post

खुशखबरी : मुख्यमंत्री धामी ने दिया दीपावली से पहले छात्र- छात्राओं को तोहफा

Next Post
खुशखबरी : मुख्यमंत्री धामी ने दिया दीपावली से पहले छात्र- छात्राओं को तोहफा

खुशखबरी : मुख्यमंत्री धामी ने दिया दीपावली से पहले छात्र- छात्राओं को तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धड़पकड़ : चार विदेशी पिस्टल और एक दुनाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

धड़पकड़ : चार विदेशी पिस्टल और एक दुनाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

8 months ago
ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर चकनाचूर, देखें वीडियो

ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर चकनाचूर, देखें वीडियो

2 years ago
दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

3 months ago

बड़ी खबर : रुद्रप्रयाग से एक और ड्रीम 11 में बना करोड़पति

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.