Saturday, November 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर :डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में मिली 96 शिकायतें

September 26, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर :डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में मिली 96 शिकायतें
Share on FacebookShare on Whatsapp

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें  भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, समाज कल्याण वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, भूमि मुआवजा, भूमि अभिलेखों में नाम सुधार करने अतिक्रमण, ऋण माफ करने, पेयजल, विद्युत आदि शिकायतें थीं। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें और शिकायतकर्ता को भी शिकायत की स्थिति से अवगत कराया जाए।

 

Related posts

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026
जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपनी शिकायतों के संबंध में स्वयं ही मिलें। किसी अन्य के माध्यम से पत्र या आवेदन देने से बचें साथ ही अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि किसी अन्य द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आवेदन के स्थान पर शिकायतकर्ता से ही आवेदन प्राप्त करने को कहें।

 

जनसुनवाई में डोईवाला दुधली में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही भूमि के संबंध वन विभाग, राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए।सेलाकुई में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत तथा विकासनगर अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरणों पर पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए । हरिपुरकला में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा संपति पर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच करते कार्यवाही के निर्देश दिए। 

 

एक फरियादी द्वारा शिकायत की गई कि उनको वर्ष 1986 में नसबंदी स्कीम में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत भूमि पट्टे आवंटित की गई थी,किंतु उसका नाम दर्ज नहीं हुआ। जिसके लिए उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

चकराता में मोटर मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता एवं लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करवाते हुए अतिक्रमण चिन्हित करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

भनियावाला में भूमि विस्थापन एवं मुवावजा संबंधी शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को प्रकरण को देखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण डालनवाला क्षेत्र में संपति पर कब्जा करने तथा मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार (आईएएस), नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी हरिगिरी गोस्वामी, उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार, सिंचाई, लोनिवि, पेयजल, जल संस्थान, समाज कल्याण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे।

Tags: Achievement news in Hindidaily dehradun newsDehradun newsexclusive dehradun newslatest dehradun newsupdated dehradun news
Previous Post

सराहनीय : उत्तराखंड पुलिस ने राज्य से गठन से अबतक 32,715 बरामद किए, 37,043 लापता लोगों के सापेक्ष

Next Post

महादान : एसजीआरआर कालेज में NSS दिवस पर किया गया रक्तदान

Next Post
महादान : एसजीआरआर कालेज में NSS दिवस पर किया गया रक्तदान

महादान : एसजीआरआर कालेज में NSS दिवस पर किया गया रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनों को बांटी जा रही रेवड़ियां

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनों को बांटी जा रही रेवड़ियां

3 years ago
बड़ी खबर:देहरादून नगर निगम नींद में, जमीनों  में हो रहे अवैध कब्जे

बड़ी खबर:देहरादून नगर निगम नींद में, जमीनों में हो रहे अवैध कब्जे

3 years ago
मौसम अपडेट : आज यहां बारिश और बिजली चमकने का येलो जारी

मौसम अपडेट : आज यहां बारिश और बिजली चमकने का येलो जारी

2 years ago
ब्रेकिंग : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त, उपनल कर्मियों के लिए बड़ी सौगात

ब्रेकिंग : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त, उपनल कर्मियों के लिए बड़ी सौगात

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार
  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी
  • राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026
जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.