Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

लालच : केवल 500 ₹ के लिए डाल रहे मरीज़ की जान जोखिम में

September 10, 2023
in एक्सक्लूसिव, खुलासा
0
लालच : केवल 500 ₹ के लिए डाल रहे मरीज़ की जान जोखिम में
Share on FacebookShare on Whatsapp

हल्द्वानी से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाली सनसनीखेज  खबर सामने आ रही है। केवल  500 या 1000 रुपये के लालच में ये लोग मरीजों को कई बार झोलाझाप डाक्टरों या  महंगे इलाज दलदल में फंसा देते हैं। जब तक मरीज या उसके तीमारदारों को हकीकत का पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। उस स्थिति में या तो मरीज की जान चली जाती है या फिर उसका केस बुरी तरह बिगड़ चुका होता है। कुमाऊँ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर में केवल स्थानीय मरीज ही नहीं आते। यहां बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और पर्वतीय क्षेत्रों के दूरदराज के इलाकों के अलावा कई बार दूसरे राज्यों के भी मरीज आते हैं। मरीज आमतौर पर एम्बुलेंस में लाए जाते हैं। 

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

दलालों को ऐसे ही मरीजों की तलाश रहती है जिन्हें वह प्राइवेट अस्पतालों या नर्सिंग होम में ले जाते हैं जहां से उन्हें कमीशन मिलता है।बाहर से मरीज आने की खबर मरीज के मेडिकल पहुचने से पहले दलालों को लग जाती है, और यह काम वह एम्बुलेंस चालक करता है जिसकी एम्बुलेंस में मरीज को लाया जा रहा होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरअसल प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों का  कनेक्शन बाहर से मरीजों को लाने वाली एम्बुलेंसों के चालकों से होता है। मरीजों के साथ खेले गये खेल के लिए मेडिकल का चिकित्सा सिस्टम भी कम कसूरवार नहीं है। बताया जा रहा है कि मेडिकल इमरजेंसी में जब भी कोई मरीज दूरदराज के क्षेत्रों से लाया जाता है तो लापरवाही के चलते उसको एडमिट करने में कई बार देरी होती है। इमरजेंसी में वही मरीज लाया जाता है जिसकी हालत नाजुक होती है, और ऐसे मरीज के परिवारवाले पूरी तरह से घबराहट में होते हैं। उनकी इसी घबराहट और मरीज की नाजुक हालत का फायदा प्राइवेट नर्सिंगहोमों के दलाल उठाते हैं। बाहरी मरीज के मेडिकल पहुंचते ही दलाल उस पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर देते हैं। सरकारी इलाज की तमाम खामियां गिनाते हुए मरीज के परिजनों को समझाते हैं कि शहर में कई ऐसे नर्सिंगहोम है जहां मेडिकल से भी सस्ता और अच्छा इलाज मिल जाएगा। घबराहट में लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। इसी बीच ये मरीज को उठाकर अपनी एम्बुलेंस में सीधे उस नर्सिंगहोम जहां से मरीज लाने की एवज में उसको  500 या 1000 रुपये कमिशन के मिलते हैं।

संविदा स्टाफ बन गए दलाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार STH की इमरजेंसी के बाहर मरीजों को पहुंचाने की दलाली करने वाले दो लोग जिनमें से एक अपनी एम्बुलेंस चलाता है और दूसरा मेडिकल का संविदाकर्मी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेडिकल इमरजेंसी से मरीजों को उठाकर ले जाने वालों के कनेक्शन या पहुंच कितनी ऊपर तक है,कि ये मेदांता तक मरीज पहुंचा देते हैं।

 साईड बिजनैस है नौकरी के साथ

यह भी देखने में आ रहा है कि जिस एंबुलेंस में मरीज को लाया जाता है उसीमें मेडिकल का सामान भी खरीद कर लाया जाता है। जो कि वह नौकरी के करने के साथ साथ मरीजों को सामान व दवाएं आदि भी बेचता है। इस पूरे मामले में स्टाफ के लोगों की पूरी मिली भगत होती है क्योंकि उनके बगैर यह संभव नहीं । इसकी सीधी चोट मरीज व उसके तीमारदारों पर पड़ती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हे इमरजेंसी में:-

मेडिकल प्राचार्य डा. अरुण जोशी का कहना है कि इमरजेंसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बाहरी आदमी की वहां एंट्री नहीं, यदि परिजन  खुद ही मरीज को डिस्चार्ज कराना चाहते हैं तो उन्हें रोका नहीं जा सकता है।

Tags: daily Uttarakhand newslatest Uttarakhand news in Hindiupdated Uttarakhand news in Hindiuttarakhand news in hindi
Previous Post

खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

Next Post

खौफ : मुख्तार को क्यों सता रहा है डर

Next Post
खौफ : मुख्तार को क्यों सता रहा है डर

खौफ : मुख्तार को क्यों सता रहा है डर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

भंडाफोड़ : यहां घरेलू सिलेंडर से भर रहे थे कमर्शियल सिलेंडर, रंगे हाथ गिरफ्तार

भंडाफोड़ : यहां घरेलू सिलेंडर से भर रहे थे कमर्शियल सिलेंडर, रंगे हाथ गिरफ्तार

1 year ago
दुखद : नहीं रही जखोली बजीरा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला

दुखद : नहीं रही जखोली बजीरा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला

8 months ago

लोकसभा चुनाव : क्या बोल पड़ी प्रियंका गांधी

2 years ago
मौसम अपडेट : आज रात से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना मैदानी क्षेत्र में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

मौसम अपडेट : आज रात से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना मैदानी क्षेत्र में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव
  • केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.