Monday, June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

प्रेरणाश्रोत : गायत्री कुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने किया समर्पित अपना जीवन भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान को

August 28, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
प्रेरणाश्रोत : गायत्री कुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने किया समर्पित अपना जीवन भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान को
Share on FacebookShare on Whatsapp

रविवार को गायत्रीकुंज, हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ कई पुस्तकों जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी 

‘समस्याएं आज की,समाधान कल के’ एवं ‘मैं क्या हूं’ का वियतनामी भाषा प्रकाशन, आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तकों  का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा ने देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने मां गायत्री के सिद्ध साधक, विचार क्रान्ति अभियान के सूत्रधार, वेदमर्तितपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित बीज आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है और विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया प्रदान कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड पधारने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नड्डा जी का मार्गदर्शन निश्चित रूप से हमें ऊर्जा प्रदान करता करेगा। इतिहास में  ऐसे लोग विरले ही होंगे  जिन्होंने अपने विचारों से करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि परम पूज्यनीय पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का समूचा जीवन भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान को समर्पित रहा है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 “हम बदलेंगे-युग बदलेगा “ का मंत्र देकर उन्होंने समाज में जो जन जागृति लाने का पुनीत कार्य किया इसके लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी। माता गायत्री व यज्ञ को घर-घर में स्थापित करने और सनातन संस्कृति को पुनः परिभाषित करने से लेकर साधना, शिक्षा, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, जनशक्ति का संरक्षण और युवाओं को संगठित करने का कार्य आज आचार्य जी के सिद्धांतों पर चल कर ही किया जा रहा है। सीएम  धामी ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के रूप में यह विश्व विख्यात शिक्षा केंद्र नैतिक मूल्यों पर आधारित रोजगारपरक शिक्षा देने का अनुपम कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ये संस्थान युवाओं का इसी प्रकार उचित मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में G-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए एक अहम जिम्मेदारी है,जो भारत के ऊपर विश्व का भरोसा जताता है। जब हम अपनी प्रगति के लिए प्रयास करते हैं, तो हम वैश्विक प्रगति की भी परिकल्पना करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के समय G-20 की अध्यक्षता करना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। G-20 की थीम भी ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है, जो मूल रूप से भारतीय संस्कृति द्वारा विश्व को दिए गए सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है ‘समस्त विश्व एक परिवार है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की भावना को हम सदियों से जीते आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की पौराणिक धरोहर, आस्था एवं बौद्धिकता को चित्रित किया जा रहा है। G-20 की थीम भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व कर रही है। G-20 का उद्देश्य विविधता का सम्मान करते हुए दुनिया को एक साथ लाना है। आज विश्व के विभिन्न देश और विद्वान पुनःहमारा और हमारी सांस्कृतिक धरोहरों का अध्ययन करने को मजबूर हो रहे हैं।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की सोच के अंतर्गत चलने वाला यह संस्थान आध्यात्मिक विकास, संस्कृति के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है । श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं मां गायत्री जी के द्वारा स्थापित किए गए इस आध्यात्मिक एवं सनातन संस्कृति को गायत्री परिवार के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। योग, आयुर्वेद, तकनीकी, शोध, विज्ञान के समन्वय से देव संस्कृति विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में निरन्तर उन्नति कर रहा है। यह शोध मानवता के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की शुरुआत संस्कार सीखने से होती है। शिक्षा से सभ्य जीवन में सार्थक रास्ता ढूंढने का लक्ष्य प्राप्त होता है। इससे लिए पूरे विश्व को एक साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास और विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। भारत ने G-20 के माध्यम से दुनिया के सामने 

वसुधैव कुटुंबकम का नारा सिद्ध किया  है।

 

 कार्यक्रम में कुलाधिपति डॉ प्रणव पंड्या, प्रतिकुलपति श्री चिन्मय पंड्या, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: daily Uttarakhand Hindi newslatest Uttarakhand news in Hindiupdated Uttarakhand news in Hindiuttarakhand news in hindi
Previous Post

दुर्घटना : युवक का सिर कुचलकर JCB चालक हुआ फरार

Next Post

बड़ी खबर : जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, पढिए पूरी खबर…….

Next Post
बड़ी खबर : जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, पढिए पूरी खबर…….

बड़ी खबर : जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, पढिए पूरी खबर…….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : पंजाब से जारी हुए उत्तराखंड के लोगों के बंदूक के फर्जी लाइसेंस, आठ पर मुकदमा

गजब : पंजाब से जारी हुए उत्तराखंड के लोगों के बंदूक के फर्जी लाइसेंस, आठ पर मुकदमा

3 days ago
बड़ी खबर : भाषण देते हुए अचानक गिर पड़े किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, देखें वीडयो

बड़ी खबर : भाषण देते हुए अचानक गिर पड़े किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, देखें वीडयो

2 years ago
उतारा भूत : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे गुरुजी को जमकर लताडा बच्चों ने, हुए सस्पेंड ……

उतारा भूत : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे गुरुजी को जमकर लताडा बच्चों ने, हुए सस्पेंड ……

3 years ago
क्राइम : संपत्ति के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बताया आत्महत्या

क्राइम : संपत्ति के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बताया आत्महत्या

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.