Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home अपराध

जहरीली : एक समुदाय के बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाने के मामले पर सख्त हुआ राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग, जानिए पूरी खबर………

August 26, 2023
in अपराध
0
जहरीली : एक समुदाय के बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाने के मामले पर सख्त हुआ राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग, जानिए पूरी खबर………
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।यहां के एक प्राइवेट स्कूल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक प्राइवेट स्कूल में क्लास टीचर एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही है। पीटने वाला बच्चा मुस्लिम है

 

Related posts

बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

October 21, 2026
शर्मनाक : नशे में धुत बेटे ने धारदार ब्लेड से माता-पिता पर किया जानलेवा हमला

शर्मनाक : नशे में धुत बेटे ने धारदार ब्लेड से माता-पिता पर किया जानलेवा हमला

October 12, 2026

बताया जा रहा है कि मंसूरपुर के गांव खुब्बापुर में रविंद्र कुमार और उसकी पत्नी तृप्ता गुप्ता ने नेहा पब्लिक स्कूल के नाम से एक स्कूल संचालित किया हुआ है। गांव के ही निवासी इरशाद का आठ वर्ष का बेटा अलतमश इसी स्कूल में दो वर्ष से पढ़ाई कर रहा है और इस वक्त वह LKG  में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने पर स्कूल व शिक्षिका की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 आठ साल के अलतमश को पिटवाया

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि टीचर क्लास में एक बच्चे को बाकी बच्चों से थप्पड़ लगवा रही है। कई बच्चे बारी-बारी से उठकर आते हैं और उस बच्चे को थप्पड़ मारते हैं। इतना ही नहीं टीचर बाकी बच्चों से यहां तक कह रही है, कि  थप्पड़ जोर से क्यों नहीं मार रहे हो। 

मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता।

 

इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए  कहा कि यह “बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है. बच्चे भारत का भविष्य हैं- उनको नफरत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।

 

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता ने उसको स्कूल से निकलवाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं टीचर के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करना चाहता हूं।हमने जो फीस चुकाई है बस वो हमको वापस कर दी जाए ताकि बच्चे को किसी और स्कूल में दाखिला दिलवा सकूं।मैं नहीं चाहता कि मुझे बार-बार पुलिस बुलाए या कोर्ट में बुलाया जाए मैं इन सब पचड़े में नहीं पड़ना चाहता हूं।

 

 AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बच्चे की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए यूपी की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने एनएचआरसी और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को भी तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।

 

कार्यवाही के निर्देश

 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शिक्षिका की ओर से कक्षा में बच्चे को अन्य बच्चों से पिटवाये जाने की घटना उनके संज्ञान में आई है। जिसके चलते संबंधित के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी से निवेदन है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्चे का वीडियो शेयर न करें।

 

प्रियंक कानूनगो ने असदुद्दीन ओवैसी को जवाब देते हुए कहा, “इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है और इसकी सूचना भी दी गई है। आपसे अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो प्रसारित न करें। ये पीड़ित बच्चे की निजता और बाकी बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। आशा है आप इसे अन्यथा नहीं लेंगे और सहृदयता दिखाते हुए अनुरोध स्वीकार करते हुए वीडियो डिलीट करने की कृपा करेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं बच्चे को न्याय दिलवाने के लिए हूं और  NCPCR बच्चों की लड़ाई पूरी मुश्तैदी से लड़ेगा”।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने कहा, “वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि यह वीडियो मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव का है।इसमें एक महिला अपने घर पर ही स्कूल संचालित कर रही थी, इसी स्कूल की कक्षा का यह वीडियो है। 

 

इसी बीच मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में छात्र की पिटाई के मामले में नेहा पब्लिक स्कूल की टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samachar UttarakhandHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

प्यार का जूनून : भतीजा ले उड़ा अपनी 6 बच्चों वाली चाची को , जानिए पूरा वाकया…..

Next Post

कारनामा : एक ग़लत इंजेक्शन और मौत, मुकदमा दर्ज

Next Post
कारनामा : एक ग़लत इंजेक्शन और मौत, मुकदमा दर्ज

कारनामा : एक ग़लत इंजेक्शन और मौत, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

9 months ago
बड़ी खबर:-नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ कर 19 लोग फरार।

बड़ी खबर:-नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ कर 19 लोग फरार।

4 years ago
बड़ी खबर : राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हवाई तवाई हुए पीएम मोदी के बोल बचन दिल्ली में धमाका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

बड़ी खबर : राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हवाई तवाई हुए पीएम मोदी के बोल बचन दिल्ली में धमाका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

12 months ago
शर्मनाक : अपनी 7 वर्षीय चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

शर्मनाक : सेना के जवान पर नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप, पोक्सो में मुकदमा दर्ज

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • एक्शन : अवैध कारोबार पर बंशीधर तिवारी का सर्जिकल स्ट्राइक, MDDA ने किए 5 प्रतिष्ठान सील
  • खींचतान : रावण के पुतले पर सियासत, त्रिवेंद्र के बयान पर घमासान, महेंद्र भट्ट ने दी सफाई
  • बड़ी खबर : सचिवालय में महिला अफसर से छेड़छाड़, उपनल कर्मचारी पर केस दर्ज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

एक्शन : अवैध कारोबार पर बंशीधर तिवारी का सर्जिकल स्ट्राइक, MDDA ने किए 5 प्रतिष्ठान सील

एक्शन : अवैध कारोबार पर बंशीधर तिवारी का सर्जिकल स्ट्राइक, MDDA ने किए 5 प्रतिष्ठान सील

October 22, 2026
खींचतान : रावण के पुतले पर सियासत, त्रिवेंद्र के बयान पर घमासान, महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

खींचतान : रावण के पुतले पर सियासत, त्रिवेंद्र के बयान पर घमासान, महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.