Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

ब्रेकिंग न्यूज : डोईवाला के लोग उतरे टाउनशिप के विरोध में

July 24, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
ब्रेकिंग न्यूज : डोईवाला के लोग उतरे टाउनशिप के विरोध में
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए दो नए शहर डेवलप करने का विचार किया था जिनमें से एक शहर उधम सिंह नगर के काशीपुर में और दूसरा देहरादून के पास डोईवाला में बनाने का विचार किया था। जिसके लिए केंद्र सरकार ने फ़ौरी तौर पर हरी झंडी दिखा दी थी। उत्तराखंड सरकार ने इन दो शहरों को विकसित करने के लिए 1100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। जिसके चलते केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास विभाग की टीमें इन दोनों  प्रस्तावित टाउनशिप के स्थलों  का निरीक्षण करने के लिए जल्दी ही उत्तराखंड आएगी।

दूसरी तरफ डोईवाला और आसपास के लोग इस टाउनशिप योजना का विरोध कर रहे हैं।अठूरवाला संघर्ष समिति ने कल रविवार को भानियावाला के अठूरवाला क्षेत्र में एक महापंचायत का आयोजन कर योजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोग आए हुए थे और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
https://ukdetails.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230724-WA0012.mp4

 अठूरवाला के निवासियों का कहना है कि पहले सरकार ने हमें अपने मूल स्थान से विस्थापित करके कर इस स्थान में बसाया  था। हमने कड़ी मेहनत करके और अपने मूल स्थान को छोड़ने के दुख दर्द को बुलाकर इसे एक रहने योग्य स्थान बनाया है।अब हमें फिर यहां से उठाने की कोशिश की जा रही है, जो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब हम अपनी एक इंच जमीन किसी को नहीं देंगे हम बार-बार अपना आशियाना नहीं बदल सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से उनको ज्ञात हो रहा है कि उत्तराखंड सरकार डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों  का कुछ हिस्सा मिलाकर नई टाउनशिप बनाने का विचार कर रही है जिसके लिए क्षेत्र में रहने वाले किसान, मजदूर,व्यापारी और निवासियो की जमीनों का अधिकरण किया जाएगा जिस का हम सभी क्षेत्रवासी घोर विरोध करते हैं।

अठूरवाला संघर्ष समिति की अध्यक्ष करतार सिंह नेगी का कहना है कि अगर सरकार जबरन यह योजना को धरातल लाएगी तो हम इसके विरोध के लिए उग्र आंदोलन करने से भी कोताही नहीं करेंगे।

यहां यह भी बताते चलें की केंद्र सरकार ने देहरादून के डोईवाला में 3000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने के लिए मजूरी दी है । इन दोनों ही टाउनशिप की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) केंद्रीय आवास विभाग को जमा कर दी गयी है। डोईवाला में देहरादून हरिद्वार हाईवे के नजदीक “एरोसिटी” बनायी जानी है यह एक इंटीग्रेटेड टाउनशिप होगी। जिसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 भूमि प्राइवेट लैंड होगी। इस प्रकार डोईवाला एरोसिटी कुल 3080 हेक्टेयर पर बनाई जानी है।

इस महापंचायत में भारी संख्या में लोगों ने अपना समर्थन दिया उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला से प्रत्याशी रहे शिव प्रसाद  सेमवाल, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे गौरव चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष सागर मनवाल ने भी वहां पहुंचकर अपना समर्थन दिया और कहा कि इस संघर्ष में क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं।

इस महापंचायत में अट्ठूरवाला संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता भी भारी संख्या में मौजूद रही। 

Tags: daily Hindi samachar UttarakhandHindi samachar Uttarakhandlatest Hindi samachar Uttarakhand exclusive Hindi samachar Uttarakhand
Previous Post

बड़ी खबर: शराब के ठेके वालों को नहीं किसी का डर

Next Post

हंगामेदार रहा यूकेडी के अधिवेशन का पहला दिन

Next Post
हंगामेदार रहा यूकेडी के अधिवेशन का पहला दिन

हंगामेदार रहा यूकेडी के अधिवेशन का पहला दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : 12 खंड शिक्षा अधिकारी सहित 5 सीईओ पर कार्रवाई, पीएम श्री कार्यक्रम में नहीं हुए थे सम्मिलित

2 years ago
ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त

ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त

19 hours ago

बड़ी खबर: पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 8 सीएचसी सेंटर बंद

10 months ago
रुद्रप्रयाग : तिलवाड़ा नौला पानी के पास बाइक-स्कूटी टक्कर में कलाकार जितेंद्र राज की मौत, दो घायल

रुद्रप्रयाग : तिलवाड़ा नौला पानी के पास बाइक-स्कूटी टक्कर में कलाकार जितेंद्र राज की मौत, दो घायल

4 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.