अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मेडिकल जांच में उन्हें अनफिट पाया गया है, जिसके बाद उनका पॉलीग्राफ टेस्ट फिलहाल टाल दिया गया है। सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर से अब हरिद्वार लौट रहे हैं।
बता दें कि अंकिता के माता-पिता की शिकायत के बाद इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है और राठौर के दावों की सच्चाई जानने के लिए उनका नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की बात चल रही थी। अब मेडिकल अनफिट आने से टेस्ट पर रोक लग गई है। इससे अंकिता के परिवार और समर्थकों में फिर से नाराजगी है। उनका कहना है कि जांच में देरी हो रही है। अब सबकी नजर इस पर है कि सीबीआई अगला कदम क्या उठाती है और राठौर का टेस्ट कब और कैसे होगा।












