Tuesday, November 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

गुड न्यूज : आशा, आंगनबाड़ी और भोजन माताओं की मांगे मानी गईं, 1 दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय

November 24, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : लंबे आंदोलन के बाद अब बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड की हजारों आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से चल रही उनकी मांग को आखिरकार सरकार ने मान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर 2026 से इन सभी के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

Related posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का आज होगा नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का आज होगा नार्को टेस्ट

November 24, 2026
मिशन 2027 : चुनाव आया तो बहनों की याद आई, लेकिन अंकिता किसकी भुली नहीं थी?

मिशन 2027 : चुनाव आया तो बहनों की याद आई, लेकिन अंकिता किसकी भुली नहीं थी?

November 23, 2026

प्रदेश में करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, 12 हजार से ज्यादा आशा कार्यकर्ता और 24 हजार से ज्यादा भोजन माताएं काम करती हैं। ये सभी महिलाएं गांव-गांव में स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की शिक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालती हैं। आशा बहनें गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की देखभाल करती हैं। आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण और शुरुआती शिक्षा को संभालती हैं। वहीं भोजन माताएं स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाती हैं।

पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करीब 9300 रुपये, आशा बहनों को 3300 रुपये और भोजन माताओं को सिर्फ 3000 रुपये महीना मिलता था। इसी कम मानदेय को लेकर भोजन माताएं लंबे समय से आंदोलन कर रही थीं। अब मानदेय बढ़ने की घोषणा के बाद इन संगठनों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने भी इन बहनों के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभा रही हैं। सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हालांकि अभी मानदेय में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका शासनादेश आना बाकी है। बहनों की नजर अब शासनादेश पर टिकी है। उनका कहना है कि घोषणा तो हो गई है, अब जल्द से जल्द आदेश जारी हो ताकि दिसंबर से बढ़ा हुआ मानदेय उनके खाते में आ सके।

Previous Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का आज होगा नार्को टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान केदार के कपाट खोलने की तिथि घोषित, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

ब्रेकिंग : शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान केदार के कपाट खोलने की तिथि घोषित, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

2 years ago
खुशखबरी :  आयोग ने निकली इन पदों पर नई भर्ती, जानें डिटेल्स…

खुशखबरी : आयोग ने निकली इन पदों पर नई भर्ती, जानें डिटेल्स…

3 years ago
एक्शन : इलाज के अभाव में डेढ़ साल के बच्चे की मौत, सीम धामी सख्त

एक्शन : इलाज के अभाव में डेढ़ साल के बच्चे की मौत, सीम धामी सख्त

1 year ago
सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?

सियासत : हरीश रावत को बीजेपी ज्वाइन करने का बड़ा ऑफर, तो भाजपा में जाएंगे रावत! जानिए उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल का पूरा सच?

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : आशा, आंगनबाड़ी और भोजन माताओं की मांगे मानी गईं, 1 दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का आज होगा नार्को टेस्ट
  • मिशन 2027 : चुनाव आया तो बहनों की याद आई, लेकिन अंकिता किसकी भुली नहीं थी?

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : लंबे आंदोलन के बाद अब बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय

गुड न्यूज : आशा, आंगनबाड़ी और भोजन माताओं की मांगे मानी गईं, 1 दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय

November 24, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का आज होगा नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का आज होगा नार्को टेस्ट

November 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.